Tilak Varma: वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला टीम इंडिया ने 7 विकेट से अपने नाम किया। शुरुआत 2 मैच जीतने वाली वेस्टइंडीज सीरीज में 2-1 से आगे है। तीसरे मैच में भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने 83 जबकि तिलक वर्मा ने 49 रनों की नाबाद पारी खेली। तिलक इस सीरीज में कमाल कर रे हैं। 49 रनों की पारी के दम पर उन्होंने बड़ा कारनामा किया है।
तिलक वर्मा गौतम गंभीर को पीछे छोड़ा
तिलक वर्मा टी20 करियर की पहली तीन पारियों में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में स्टार बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर को पीछे छोड़ा है। तिलक ने शुरुआती 3 पारियों में कुल 139 रन बनाए हैं, जबकि गंभीर के नाम 109 रन हैं। इस लिस्ट में नंबर पर दीपक हुड्डा हैं, जिन्होंने करियर की पहली तीन पारियों में 172 रन बनाए थे।
सूर्यकुमार यादव के बाद तिलक वर्मा ऐसे दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। जिन्होंने अपनी पहली तीन पारियों की हर एक इनिंग में 30 प्लस का स्कोर बनाया है। करियर की पहली तीन पारियों में सूर्या के नाम भी 139 रन हैं।
पहली तीन टी20 पारियों में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन
दीपक हुड्डा- 172 रन
सूर्यकुमार यादव- 139 रन
तिलक वर्मा- 130 रन
गौतम गंभीर- 109 रन
ये भी पढ़ें: WI vs IND: Suryakumar Yadav का एक और बड़ा धमाका, धवन को पछाड़ बन गए ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में तिलक वर्मा शानदार फॉर्म में हैं
5 मैचों की टी20 सीरीज में तिलक वर्मा का बल्ला रनों की बारिश कर रहा है। उन्होंने डेब्यू मैच में 39 रन बनाए। फिर दूसरे टी20 में 51 रनों की अहम पारी खेली थी। अब तीसरा मैच में भी वह 49 रन बनाकर नाबाद रहे। तिलक इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
4 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
5 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
6 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines