ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 में भारतीय टीम ने जीत का छक्का लगाकर प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। 29 अक्टूबर को टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में लगातार 6वीं जीत हासिल की है। टीम इंडिया लगभग सेमीफाइनल में भी पहुंच चुकी हैं।
विश्व कप में सभी टीमों के बल्लेबाजों और गेंदबाजों का जलवा देखने को मिल रहा है। लेकिन कुछ बल्लेबाज और गेंदबाज ऐसे है जो लगातार शानदार प्रदर्शन करके टॉप स्कोरर और टॉप विकेट टेकर बने हुए है। चलिए जानते है फिलहाल विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी कौन-कौन से है और किस-किस टीम के है?
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: सेमीफाइनल की रेस से 4 टीमें बाहर, अब इन 6 के बीच होगी जंग!
विराट कोहली से आगे निकले रोहित
इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली शून्य पर आउट हो गए थे, लेकिन रोहित शर्मा ने एक फिर शानदार बल्लेबाजी की। इस मैच में रोहित ने 101 गेंदों पर 87 रनों की पारी खेली। जिसके बाद वे विराट कोहली को पछाड़कर विश्व कप में भारत की तरफ से टॉप स्कोरर बन गए है। लेकिन अभी ये लिस्ट बदलती रहेगी क्योंकि टूर्नामेंट में अभी काफी मैच बचे हैं।
1. क्विंटन डिकॉक (साउथ अफ्रीका)- 431 रन
2. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)- 416 रन
3. रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)- 406 रन
4. रोहित शर्मा (भारत)- 398 रन
विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
इस लिस्ट में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया टीम के स्पिन गेंदबाज एडम जैम्पा का नाम है। लेकिन इंग्लैंड के खेले गए मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन किया और इस लिस्ट में इन दोनों गेंदबाजों ने भी छलांग लगाई है। जसप्रीत बुमराह अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए है।
1. एडम जैम्पा (ऑस्ट्रेलिया)- 16 विकेट
2. जसप्रीत बुमराह (भारत)- 14 विकेट
3. मिचेल सेंटनर (न्यूजीलैंड)- 14 विकेट
4. मार्को जेनसन (साउथ अफ्रीका)- 13 विकेट
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
29 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
51 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines