WI vs IND: वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया को टी20 सीरीज में 3-2 से हार मिली है। इस दौरे पर स्टार भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन पूरी तरह फ्लॉप रहे। उन्होंने सीरीज में 4 टी20 खेले और सिर्फ 32 रन बनाए। उन्हें 3 मैच में बल्लेबाजी करने का मौका मिला। वह तीनों टी20 मैचों में कमाल नहीं कर पाए और फैंस को निराश किया।
पूरी तरह फ्लॉप होने के बाद भी संजू सैसमन ने बड़ा कमाल किया है। वह टी20 फॉर्मेट में में 6 हजार रन बनाने वाले 13वें भारतीय बल्लेबाज बने हैं। संजू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में 13 रन बनाए और यह खास उपलब्धि हासिल की।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली नंबर वन पर हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में कुल 11965 रन बनाए हैं। उनके बाद कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है, जिन्होंने 11035 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर बाएं हाथ के सीनियर खिलाड़ी शिखर धवन हैं, जिन्होंने टी 20 फॉर्मेट में 9645 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर सुरेश रैना का नाम है, जिन्होंने अपने टी20 करियर में कुल 8654 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर रॉबिन उथप्पा का नाम है, जिन्होंने 7272 रन बनाए हैं।
संजू को किया जा रहा ट्रोल
वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लॉप रहे संजू सैमसन को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर टीम में उनकी जगह पर सवाल उठ रहे हैं। संजू सैमसन को आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भी टीम में चुना गया है, जहां उनके पास खुद को साबित करने का मौका होगा। वह आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए बतौर विकेट-कीपर बल्लेबाज चुने गए हैं।
संजू सैमसन का क्रिकेट करियर
संजू सैमसन ने साल 2015 में टीम इंडिया के लिए टी20 में डेब्यू किया था। उन्होंने तब से लेकर अब तक पिछले 8 सालों सिर्फ 22 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान संजू के बल्ले से टी20 में 333 रन निकले। संजू 13 वनडे मैचों में 55.71 की औसत से 390 रन बनाए हैं। ये खिलाड़ी आईपीएल के 152 मैचों में 3888 रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
11 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
53 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
2 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines