ODI World Cup 2023: भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला वर्ल्ड कप 2023 में जमकर चल रहा है। उनकी उम्दा बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने जारी टूर्नामेंट में ब्लू टीम के अबतक कुल सात मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से सात पारियों में 88.40 की औसत से 442 रन निकले हैं और वह भारत की तरफ से टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।
कोहली के बल्ले से वनडे फॉर्मेट में अबतक कुल 48 शतक निकले हैं। लोग उन्हें जल्द से जल्द सचिन तेंदुलकर के शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए देखना चाहते हैं। कई पूर्व खिलाड़ियों ने तो भविष्यवाणी भी की थी कि वह अपने 35वें जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ देंगे, लेकिन ऐसा होना अब मुश्किल हो गया है। वह अगले मुकाबले में शतक लगाने पर भी कामयाब होते हैं तो वह सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी ही कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें- Delhi Pollution का वर्ल्ड कप पर असर, पहले बांग्लादेश अब एक और टीम ने लिया बड़ा फैसला
सचिन का बड़ा रिकॉर्ड विराट कोहली के निशाने पर:
सचिन तेंदुलकर के नाम वर्ल्ड कप इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने टूर्नामेंट के सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का कारनामा किया है। सचिन का बल्ला वर्ल्ड कप 2003 में जमकर चला था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 11 मैच खेलते हुए 11 पारियों में 61.18 की औसत से 673 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से एक शतक और छह अर्धशतक निकले थे।
वहीं कोहली के बल्ले से जारी टूर्नामेंट में 442 रन निकल चुके हैं। वह सचिन के खास रिकॉर्ड से 231 रन पीछे हैं। कोहली के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि वह उनके इस खास रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।
टीम इंडिया को लीग मुकाबलों में अभी दो मैच खेलने हैं। वहीं सेमी फाइनल मुकाबला में भी उसका खेलना कंफर्म हो गया है। अगर ब्लू टीम को यहां जीत मिलती है तो वह फाइनल में प्रवेश कर जाएगी। ऐसे में कोहली के पास कुल चार पारियां शेष बची हैं और वह सचिन के खास रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब हैं।
संबंधित खबरें
संजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
6 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
13 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
47 mins agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
52 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines