हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup में किस विकेटकीपर के नाम हैं सबसे ज्यादा शिकार? इस बार ये वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटना तय!

Most Dismissals By A Wicketkeeper In T20 World Cup: किसी भी क्रिकेट मैच में विकेटकीपर का रोल बेहद अहम होता है, अगर वो चीते की फुर्ती दिखाता है, तो अच्छी से अच्छी टीमों का गेम बिगाड़ सकता है. आइए जानते हैं कि टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक स्टंप के पीछे सबसे ज्यादा शिकार किसने किए हैं.

विज्ञापन

Most Dismissals By A Wicketkeeper In T20 World Cup: जब भी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में विकेटकीपर की बात की जाती है, तब हम सभी के जेहन में भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम जरूर आता है. माही ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को साल 2007 में टूर्नामेंट का पहला एडिशन जिताया था. उनके नाम इस ग्लोबल इवेंट का एक और रिकॉर्ड है जो अब तक बरकरार है.

T20 WC में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार

महेंद्र सिंह धोनी ने 2007 से लेकर 2016 तक कुल 6 टी-20 वर्ल्ड कप एडिशंस में हिस्सा लिया और कप्तानी भी की. उन्होंने इस टूर्नामेंट के 33 मैचों में विकेटकीपर के तौर पर भारत के लिए 32 डिसमिसल पूरे किए हैं, जिसमें 21 कैच और 11 स्टंपिंग शामिल हैं. उनके ठीक पीछे साउथ अफ्रीका के स्टार क्विंटन डी कॉक हैं, जिनके नाम विकेट के पीछे 30 शिकार हैं, इसमें 23 कैच और 7 स्टंपिंग शामिल हैं.

डी कॉक तोड़ेगें धोनी का रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के धाकड़ विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक इस बार का टी-20 वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं, प्रोटियाज टीम को ग्रुप डी में न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई के साथ रखा गया है. अगर दक्षिण अफ्रीका सिर्फ 4 मैच ही खेल पाती है, फिर भी डी कॉक 2 से ज्यादा शिकार करते हुए एमएस धोनी के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ सकते हैं. इसके अलावा इंग्लैंड के जोस बटलर के नाम 25 डिसमिसल हैं, अगर वो विकेटकीपिंग ग्लव्स पहनते हैं तो उनके पास भी इस आंकड़े को सुधारने का मौका होगा.

विज्ञापन


टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा डिसमिसल्स

विकेटकीपरकब से कब तकमैचइनिंगशिकारकैचस्टंपिंगएक मैच में सबसे ज्यादा शिकारप्रति पारी डिसमिसल
एमएस धोनी (भारत)2007–201633323221114 (4 कैच, 0 स्टंपिंग)1.000
क्विंटन डी कॉक (द. अफ्रीका)2014–20242727302374 (3 कैच, 1 स्टंपिंग)1.111
कामरान अकमल (पाकिस्तान)2007–201430303012184 (0 कैच, 4 स्टंपिंग)1.000
दिनेश रामदिन (वेस्टइंडीज)2007–20162929271894 (0 कैच, 4 स्टंपिंग)0.931
कुमार संगकारा (श्रीलंका)2007–201431312612143 (2 कैच, 1 स्टंपिंग)0.838
जोस बटलर (इंग्लैंड)2012–20243530252143 (3 कैच, 0 स्टंपिंग)0.833
मैथ्यू वेड (ऑस्ट्रेलिया)2012–20242424201823 (2 कैच, 1 स्टंपिंग)0.833
मुशफिकुर रहीम (बांग्लादेश)2007–20213324191093 (1 कैच, 2 स्टंपिंग)0.791
डेवोन कॉनवे (न्यूजीलैंड)2021–20241514161333 (3 कैच, 0 स्टंपिंग)1.142
ऋषभ पंत (भारत)2021–20241515161423 (3 कैच, 0 स्टंपिंग)1.066

नोट- ये आंकड़े टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले के हैं

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola