ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही है। गेंदबाज जहां कहर बरपाती गेंदबाजी कर रहे हैं। वहीं बल्लेबाज टूर्नामेंट में एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि टूर्नामेंट में ब्लू टीम इकलौती ऐसी टीम है, जो अपराजय है।
टूर्नामेंट का 45वां मुकाबला भारत और नीदरलैंड के बीच बेंगलुरु में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कुल पांच बल्लेबाजों ने 50 प्लस की पारी खेली है। इसके साथ ही रोहित एंड कंपनी के नाम एक खास उपलब्धि जुड़ गई है।
यह भी पढ़ें- नीदरलैंड के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे भारतीय बल्लेबाज, अय्यर- राहुल का शतक, दिया पहाड़ जैसा लक्ष्य
यह पहली बार हुआ है जब भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप के एक संस्करण में 20 बार 50 प्लस का स्कोर बनाया है। इससे पहले टीम इंडिया के नाम वर्ल्ड कप के एक संस्करण में 19 बार 50 प्लस स्कोर करने का रिकॉर्ड था। ब्लू टीम ने यह रिकॉर्ड वर्ल्ड कप 2019 में बनाया था।
वर्ल्ड कप के एक संस्करण में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा सर्वाधिक 50+ स्कोर करने का रिकॉर्ड:
20 – वर्ल्ड कप 2023
19 – वर्ल्ड कप 2019
18 – वर्ल्ड कप 2011
17 – वर्ल्ड कप 2003
नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों का जलवा:
नीदरलैंड के खिलाफ जारी मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा रहा। टीम के लिए टॉप क्रम के पांच खिलाड़ी अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। टीम के लिए जहां श्रेयस अय्यर (128*) और केएल राहुल (102) ने शतक लगाया। वहीं कैप्टन रोहित शर्मा (61), शुभमन गिल (51) और विराट कोहली (51) अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines