Morne Morkel on Sanju Samson Form: संजू सैमसन के लिए इन दिनों कुछ भी सही नहीं घट रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज में संजू का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है. तीन मैचों में कुल मिलाकर विकेटकीपर बल्लेबाज महज 16 रन ही बना सका है. तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में संजू गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे थे.
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सैमसन की गिरती हुई फॉर्म ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या बतौर ओपनर संजू की जगह पर ईशान किशन को आजमाया जाना चाहिए? हालांकि, भारतीय कोच मोर्ने मोर्कल का कहना है कि टीम मैनेजमेंट संजू की खराब फॉर्म से बिल्कुल भी चिंतित नहीं है.
संजू सैमसन की फॉर्म पर क्या बोले कोच?
न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने संजू सैमसन की फॉर्म को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, “संजू अपनी फॉर्म में वापसी करने से सिर्फ एक पारी दूर हैं. हम सभी उस लाइन को जानते हैं कि फॉर्म टेम्परेरी होती है. वर्ल्ड कप को देखते हुए हमारे लिए यह जरूरी है कि संजू सही समय पर अपनी फॉर्म में लौट आएं. वह काफी अच्छी ट्रेनिंग कर रहे हैं. इसके साथ ही वह बॉल को भी काफी अच्छे से हिट कर रहे हैं. ऐसे में मेरे हिसाब से यह सिर्फ समय की बात है और वह जल्द ही फॉर्म में वापसी करेंगे.”
ये भी पढ़ें: 14 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोककर अभिषेक शर्मा ने रच दिया इतिहास, न्यूजीलैंड को अकेले पिलाया पानी
रनों के लिए तरस रहे संजू
संजू सैमसन के लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप होने के बाद टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सिलेक्टर्स ने संजू को ओपनर के तौर पर चुना है. हालांकि, उनकी हालिया फॉर्म दिन प्रतिदिन गिरती चली जा रही है. सैमसन अगर बचे हुए दो मैचों में भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके, तो टीम मैनेजमेंट ईशान को उनकी जगह प्रमोट करने के बारे में सोच सकती है. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में संजू का हाईएस्ट स्कोर 10 रन रहा है.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
26 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines