Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के बाद वैभव सूर्यवंशी चर्चा के केंद्र में आ गए हैं. दुनिया में उनकी बल्लेबाजी की तारीफ होती है. आईपीएल 2026 के बाद वैभव को भारतीय टीम में भी खेलने का मौका मिला. उन्हें, इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला. इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ भी खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में उन्हें सभी मैच खेलने का मौका मिला था. अब इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने वैभव को लेकर भविष्यवाणी की है.
मोंटी पनेसर ने की भविष्यवाणी
हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में वैभव भारतीय दल का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में खेलने का मौका नहीं मिला. उनकी जगह पर संजू सैमसन को तरजीह दी गई, जिन्होंने इस सीरीज में 2 अर्धशतकीय पारी खेली. अब वैभव को लेकर मोंटी पनेसर का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट के लिए वह फिट नहीं हैं और इस प्रारूप के लिए उनके पास तकनीक नहीं है. उन्होंने माइकल क्लार्क के साथ बियॉन्ड 23 क्रिकेट पर बात करते हुए कहा “मुझे नहीं लगता कि सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट में ढल पाएंगे. हैरी ब्रूक ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो फिलहाल टेस्ट और टी20 दोनों में शीर्ष 10 में शामिल हैं. लेकिन मुझे नहीं लगता कि सूर्यवंशी के पास वह तकनीक है,”
ये भी पढ़ें: IND vs JPN: वैभव IN, संजू OUT… जापान के खिलाफ ऐतिहासिक मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
हालांकि इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वैभव तीनों ही प्रारूप खेल सकते हैं. उन्होंने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स का भी उदाहरण दिया. “मुझे लगता है कि आप अभी भी तीनों फॉर्मेट खेल सकते हैं. विराट कोहली और एबी डी विलियर्स ने यह साबित कर दिया है. ये दोनों खिलाड़ी शानदार टेस्ट क्रिकेटर होने के साथ-साथ अविश्वसनीय टी20 क्रिकेटर भी थे. अगर इस पीढ़ी का कोई खिलाड़ी, जैसे सूर्यवंशी, टेस्ट क्रिकेट में कदम रख पाता है, तो उसे देखना अद्भुत होगा.
लाल गेंद में कैसा रहा है वैभव का रिकॉर्ड?
वैभव ने बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी खेला है. इसके अलावा हाल ही में उन्होंने दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन का प्रतिनिधित्व किया है. अब तक उन्होंने खेले गए 11 फर्स्ट क्लास मैच में 23.47 की औसत के साथ 399 रन बनाए हैं. उन्होंने अब तक 2 अर्धशतक जमाए हैं. हालांकि फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने 1 भी शतक अपने नाम नहीं किया है. दलीप ट्रॉफी में भी खेले गए 3 मैच की 5 पारियों में उन्होंने केवल एक ही अर्धशतक जमाया.
ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड में बड़ा बदलाव, बिली स्टेनलेक हुए बाहर
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
36 mins agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
1 hr ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
4 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
13 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines