नागपुर में खेली जा रही महिला अंडर-19 टी20 ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों के साथ-साथ क्रिकेट फैंस को भी हैरान कर दिया. कर्नाटक और विदर्भ के बीच मैच के दौरान अचानक एक लंगूर मैदान में पहुंच गया. उस समय कर्नाटक की युवा खिलाड़ी उमा कशवी बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रही थीं. लंगूर को अपनी तरफ तेजी से आते देख वह घबरा गईं और खुद को बचाने की कोशिश में अपना संतुलन खो बैठीं. इसके बाद वह घास पर गिर गईं. हालांकि, लंगूर उनके पास से निकल गया और कशवी भी तुरंत उठकर खड़ी हो गईं. 22 अक्टूबर को हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मैदान पर लंगूर को देखकर घबराईं उमा कशवी
मैच के दौरान हुई इस घटना ने कुछ समय के लिए सभी का ध्यान खेल से हटा दिया. 15 साल की उमा कशवी बाउंड्री के नजदीक अपनी फील्डिंग की जिम्मेदारी निभा रही थीं. इसी बीच एक लंगूर अचानक उनकी तरफ दौड़ता हुआ आया. उसे करीब आते देख कशवी ने बचने की कोशिश की, लेकिन जल्दबाजी में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह मैदान पर गिर पड़ीं.
लंगूर बिना रुके उनके पास से आगे निकल गया. इसके बाद कशवी ने खुद को संभाला और दोबारा खड़ी हो गईं. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है. हालांकि, मैदान पर इस अप्रत्याशित घटना का सामना करने के बाद भी कशवी ने अपना ध्यान खेल पर बनाए रखा और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया.
गेंद से चमकीं कशवी, कर्नाटक को दिलाई जीत
मैदान पर लंगूर के आने की घटना भले ही चर्चा में रही, लेकिन कशवी ने अपने प्रदर्शन से भी सबका ध्यान खींचा. उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में केवल 18 रन खर्च किए और तीन अहम विकेट हासिल किए. उनकी इस शानदार गेंदबाजी ने कर्नाटक की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 140 रन बनाए. टीम की ओर से खुशी सूर्यकांत ने नाबाद 33 रन की पारी खेली, जबकि कर्णिका कार्तिक ने 23 रन का योगदान दिया. इन पारियों की मदद से कर्नाटक की टीम विदर्भ के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफल रही.
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे हो सकते हैं बाहर
1 hr agoसरफराज खान की अनदेखी पर भड़के वसीम जाफर, बोले-वजह क्रिकेट से अलग लगती है
2 hrs agoएक ही दिन 2 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें LIVE
2 hrs agoIND vs NZ: कैच छोड़ने पर सवाल हुआ तो भड़क उठे ग्लेन फिलिप्स
2 hrs agoसोनी का सब्सक्रिप्शन नहीं, तो यहां फ्री में देखें IND vs NZ दूसरा टी20 मैच
3 hrs agoहार्दिक पंड्या की कप्तानी पर संकट? मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट ने दिया हिंट
3 hrs agoBCCI का बड़ा ऐलान, परविंदर अवाना बने जूनियर सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष
4 hrs agoविराट कोहली ने किया था टीम में वापसी का वादा, फिर नहीं दिया जवाब
4 hrs ago30 की उम्र में भारतीय क्रिकेटर सब्बीनेनी मेघना ने किया संन्यास का ऐलान
6 hrs agoटीम इंडिया में बड़ा बदलाव, केएल राहुल की जगह इस युवा खिलाड़ी को मिला मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines