Mohsin Naqvi to Get Gold Medal: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया. टीम इंडिया ने साफ कर दिया था कि वो पाकिस्तान बोर्ड के चीफ और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे. नकवी इसी के चलते ट्रॉफी लेकर भाग गए और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रॉफी चोर कहा जा रहा था. इस घनघोर बेइज्जती के बावजूद भी पाकिस्तान में उनका सम्मान होने वाला है. उन्हें ट्रॉफी लेकर भाग जाने के लिए अब गोल्ड मेडल मिलेगा. पाकिस्तान के कई लोकप्रिय नेता सेरेमनी का हिस्सा भी बनेंगे.
मोहसिन नकवी को मिलेगा सम्मान
द इंडिपेंडेंट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सिंध और कराची के बास्केटबॉल असोसिएशन अध्यक्ष गुलाम अब्बास जमाल ने ऐलान किया है कि वो मोहसिन नकवी को सम्मान देंगे. जमाल ने बोला है कि नकवी के कदम ने पाकिस्तान को उस समय सम्मान वापस दिलाया है, जब भारत के साथ एशिया कप के बीच तनाव चल रहा था. नकवी के इस कदम ने पाकिस्तान के राजनैतिक और खेल से जुड़े समुदाय को खुश किया है. इसी वजह से उन्हें पाकिस्तान के सबसे बड़े सम्मानों में से एक मिलेगा.
ये भी पढ़ें:- देश के लिए अभिषेक शर्मा का बड़ा त्याग, बहन की शादी छोड़ थामा बल्ला, लेकिन हाथ लगी निराशा
नकवी को गोल्ड मेडल देने पहुंचेंगे बड़े-बड़े लोग
पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर मोहसिन नकवी को ट्रॉफी लेकर भाग जाने के लिए अब शहीद जुल्फिकार अली भुट्टो एक्सीलेंस गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक कराची में कार्यक्रम का आयोजन होगा और PPP चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी को चीफ गेस्ट के रूप न्योता दिया गया है. जब भुट्टो की ओर से जवाब आ जाएगा, तब कार्यक्रम की तारीख भी पता लग जाएगी. इवेंट के लिए एक खास कमेटी भी बनाई गई है, जिसका नेतृत्व सिंध बास्केटबॉल असोसिएशन के चेयरमैन खालिद जमील शम्सी करेंगे और डायरेक्टर स्पोर्ट्स कमिश्नर कराची गुलाम मुहम्मद खान को सचिव बनाया गया है.
ECB को ट्रॉफी सौंप चुके हैं नकवी
मोहसिन नकवी ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे और फिर BCCI ने बड़ा कदम उठाया. उन्होंने अन्य क्रिकेट बोर्ड्स के साथ मिलकर एशिया कप ट्रॉफी वापस लेने की मांग की. काफी बवाल हुआ और रिपोर्ट्स की मानें, तो नकवी ने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड को ट्रॉफी सौंप दी. पहले नकवी खुद ट्रॉफी देने के पक्ष में थे लेकिन अब ECB के पास ट्रॉफी है. BCCI या भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव अब एशिया कप का खिताब ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- खेल जगत पर परसा मातम, 39 साल की उम्र में दिग्गज खिलाड़ी का निधन
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
27 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
47 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines