Mohsin Naqvi: महिला एशिया कप 2026 फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर 13 सितंबर को खिताब जीत लिया है. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को एकतरफा हरा दिया. हालांकि जीत के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती कर दी. भारतीय टीम ने एसीसी चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. अब मोहसिन नकवी के कार्यकाल पर बड़ा अपडेट सामने आया है.
मोहसिन नकवी पद से कब हटेंगे?
मोहसिन नकवी फिलहाल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन हैं. ऐसे में जब भारतीय टीम ने एशिया कप 2026 का खिताब जीता तो टीम ने मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया.
अब पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार मोहसिन नकवी का कार्यकाल बतौर एसीसी चेयरमैन अप्रैल 2027 में खत्म हो रहा है. नकवी को एक और कार्यकाल नहीं मिलेगा और उन्हें एसीसी के अन्य सदस्यों से कोई समर्थन भी नहीं मिलेगा.
रिपोर्ट में बताया गया है कि मोहसिन को अगला कार्यकाल मिलने की संभावना बेहद कम है. वहीं, आगामी एशिया कप 2027 में खेला जाना है. ऐसे में मोहसिन नकवी शायद इस पद पर नहीं रहेंगे.
बीसीसीआई ने बताया कारण
भारतीय पुरुष टीम ने एशिया कप 2025 में भी पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था. लेकिन भारतीय टीम ने उस दौरान भी मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी. इसके अलावा इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था.
महिला एशिया कप 2026 की ट्रॉफी नहीं लेने पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने अपना बयान जारी किया है. एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रॉफी न लेने का फैसला बीसीसीआई के साथ सभी खिलाड़ियों का भी था. बीसीसीआई के सभी अधिकारियों ने ऐसा कदम मिलकर उठाया है. उन्होंने पहलगाम हमले का भी जिक्र किया.
भारत ने 72 रनों से मारी बाजी
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए थे. भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने शानदार 39 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा शेफाली वर्मा ने 39 गेंदों में 68 रन बनाए थे.
जवाब में उतरी श्रीलंका खासा कमाल नहीं कर सकी और 20 ओवर में 111 रनों पर ही सिमट गई. भारत की ओर से श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 20 रन खर्च कर 4 विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा को 3 सफलता मिली थी. भारत ने ये मुकाबला 72 रनों से जीता था.
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
2 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
3 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
3 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
4 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
4 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
5 hrs agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines