Mohsin Naqvi to Attend Final: भारतीय टीम ने 2025 का मेंस एशिया कप खिताब जीता था लेकिन अब तक उन्हें ट्रॉफी नहीं मिली है. कुछ वैसी ही स्थिति अब भारतीय महिला टीम के साथ वुमेंस एशिया कप 2026 के दौरान भी हो सकती है. बताया जा रहा है कि एशियन क्रिकेट काउंसिल और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी फाइनल देखने के लिए आएंगे और उन्हें मुख्य अतिथि बनाया गया है. टीम इंडिया ने अगर वुमेंस एशिया कप जीता, तो शायद उन्हें ट्रॉफी नहीं मिले.
एशिया कप 2025 में हुआ था ड्रामा
भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं. मेंस एशिया कप 2025 के बाद से भारतीय टीम पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिला रही है. टीम इंडिया ने एशिया कप जीतने के बाद पाकिस्तान के मंत्री और PCB चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. मोहसिन इसके बाद ट्रॉफी लेकर चले गए थे और भारतीय टीम को विजेता बनने के बावजूद ट्रॉफी अब तक नहीं मिली है.
वुमेंस एशिया कप के फाइनल में उपस्थित होंगे नकवी
मोहसिन नकवी एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष हैं. जियो सुपर की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन नकवी 13 सितंबर को वुमेंस एशिया कप का फाइनल देखने के लिए आएंगे. उन्हें अवॉर्ड समारोह का चीफ गेस्ट बनाया गया है. इसका अर्थ है कि विजेता टीम को वह ट्रॉफी देंगे.
ये भी पढ़ें:- ‘हमारी टीम बेस्ट है…’, भारत से शर्मनाक हार के बावजूद पाकिस्तान के मेंटर वहाब रियाज का दावा, दिया विवादित बयान
भारतीय टीम जीती, तो क्या होगा?
भारतीय मेंस टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. भारतीय टीम वुमेंस एशिया कप 2026 जीतने की बड़ी दावेदार नजर आ रही है. उन्होंने ग्रुप स्टेज के अपने तीनों मैच एकतरफा अंदाज में जीते हैं और माना जा रहा है कि भारत अपना आठवां एशिया कप खिताब जीतेगा. अगर भारतीय टीम चैंपियन बनी, तो वह मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी नहीं लेना चाहेगी.
भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते अभी भी नहीं सुधरे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ हालिया मैच से पहले टॉस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया था. कुछ ऐसा ही पिछले साल सलमान अली आगा और सूर्यकुमार यादव के बीच भी हुआ था. इसी वजह से संकेत मिलते हैं कि अगर टीम इंडिया ने एशिया कप जीता, तो शायद वह मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दे. हालांकि, नकवी के लिए इस बार ट्रॉफी अपने साथ ले जाना आसान नहीं होगा. अगर उन्होंने दोबारा ऐसा कुछ किया, तो ACC अध्यक्ष के रूप में उनकी कुर्सी पर खतरा मंडरा सकता है.
ये भी पढ़ें:- Women’s Asia Cup 2026: भारत के बाद श्रीलंका ने की सेमीफाइनल में एंट्री, मुश्किल में पाकिस्तान, देखें पॉइंट्स टेबल
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: Geo Super
First published on:
Know More: Editorial Guidelines