Mohsin Naqvi Silent Asia Cup Trophy Questions: एशिया कप 2025 की ट्रॉफी को लेकर काफी बवाल हुआ. टीम इंडिया ने फाइनल में जीत के बाद ACC चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. नकवी अपने साथ कप ले गए थे और अभी तक भारत को ये ट्रॉफी नहीं मिली है. ट्रॉफी चोरी और सूर्यकुमार यादव के कप नहीं लेने के फैसले को लेकर मोहसिन से सवाल किया गया. हालांकि, PCB चेयरमैन की बोलती बंद नजर आई. वो एक तरह से सवालों को इग्नोर करते हुए दिखाई दिए और इसी का वीडियो अब काफी ज्यादा वायरल हो रहा है.
मोहसिन नकवी की बोलती बंद
मोहसिन नकवी हाल ही में पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद की शादी में महमान के रूप में गए थे. इसी बीच जब वो बाहर आए, तो मीडिया ने उनसे एशिया कप की ट्रॉफी को लेकर सवाल किया. उन्होंने सूर्यकुमार यादव का भी जिक्र किया. एक रिपोर्टर ने पूछा, ‘एशिया कप की ट्रॉफी का क्या भविष्य है?’ टीओके स्पोर्ट्स ने इससे जुड़ी वीडियो पोस्ट की, जिसमें नकवी इन सभी सवालों को इग्नोर करते हुए कार में बैठ गए. उनके साथ पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी भी थे.
किसके पास है एशिया कप की ट्रॉफी?
एशिया कप की ट्रॉफी लेकर काफी बवाल हुआ था. नकवी भले ही ACC चीफ हैं, लेकिन वो ट्रॉफी अपने पास नहीं रख सकते, क्योंकि ये एशियन क्रिकेट काउंसिल की अमानत है. कुछ समय पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी कि दबाव बनाने के बाद नकवी ने एशिया कप की ट्रॉफी एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड को सौंप दी है. अभी तक ये चीज तय नहीं है कि किस तरह से टीम इंडिया को ये ट्रॉफी सौंपी जाएगी.
BCCI करेगा नकवी का सख्त विरोध
ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद BCCI ने क्लियर कर दिया था कि वो मोहसिन नकवी की हरकत को लेकर शिकायत करेंगे. उन्होंने बताया कि ICC की नवंबर 2025 में मीटिंग है और वो नकवी का वहां जबरदस्त तरीके से विरोध करते हुए नजर आएंगे. नकवी ने वैसे भी कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ा है और इसी कारण उनके लिए आने वाले समय में मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: खराब प्रदर्शन के बाद कोच की साई सुदर्शन को चेतावनी! क्या टेस्ट करियर पर लग जाएगा विराम?
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines