पाकिस्तान क्रिकेट की बुरी हालत को लेकर टेंशन में मोहसिन नकवी, शान मसूद के खिलाफ उठा सकते हैं कदम

Mohsin Naqvi News: पाकिस्तान क्रिकेट की बुरी हालत को लेकर पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी बेहद टेंशन में दिख रही है, आने वाले दिनों में वो तय करेंगे शान मसूद और सरफराज अहमद को लेकर कैसा फैसला लिया जाए.

Mohsin Naqvi PCB X

Mohsin Naqvi (Photo- X/@TheRealPCB)

Mohsin Naqvi: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से मिली निराशाजनक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े बदलाव हो सकते हैं. उम्मीद है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस वीकेंड एक अहम रिव्यू मीटिंग करेगा, जिसमें चेयरमैन मोहसिन नकवी वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड के आगामी दौरों से पहले टीम की लीडरशिप, कोचिंग स्ट्रक्चर और ओवरऑल दिशा का आकलन करेंगे.

विज्ञापन

शान मसूद पर हो सकता है फैसला

एजेंडा का एक अहम मुद्दा टेस्ट कप्तान शान मसूद का भविष्य होगा. बांग्लादेश में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद उनकी पोजीशन को लेकर दबाव बढ़ गया है, और अधिकारियों के ये तय करने की उम्मीद है कि क्या उन्हें टीम की कप्तानी जारी रखनी चाहिए या नहीं. पीटीआई के मुताबिक, PCB के एक अधिकारी ने कहा, ‘सबसे अहम फैसला इस बारे में है कि क्या शान मसूद वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड के दौरों के लिए टेस्ट कप्तान बने रहेंगे.’

विज्ञापन

सलमान अली आगा को मिल सकती है जिम्मेदारी

खबरों के मुताबिक, सिलेक्शन पैनल के कई सदस्य और बोर्ड के सीनियर अधिकारी सलमान अली आगा को संभावित रिप्लेसमेंट के तौर पर सपोर्ट कर रहे हैं. व्हाइट-बॉल लीडरशिप की जिम्मेदारियां पहले से ही संभाल रहे सलमान को कई लोग ऐसे उम्मीदवार के तौर पर देखते हैं जो पाकिस्तान की टेस्ट टीम को एक नए दौर में ले जा सकते हैं. अटकलों के बावजूद, मसूद कप्तानी बनाए रखने में दिलचस्पी रखते हैं, हालांकि हालिया नतीजों से उनकी दावेदारी कमजोर हो सकती है.

विज्ञापन

कोच पर भी चर्चा मुमकिन

कोचिंग सेटअप की भी समीक्षा होने की संभावना है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान रेड-बॉल कोचिंग की लॉन्ग-टर्म भूमिका के लिए एक प्रमुख दावेदार के तौर पर उभरे हैं, जबकि सरफराज अहमद किसी समझौते के फाइनल होने तक अंतरिम भूमिका में बने रह सकते हैं. पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज एक और नाम है जिस पर बोर्ड अपने विकल्पों का मूल्यांकन करते वक्त चर्चा कर रहा है.

फिक्रमंद है पीसीबी

लीडरशिप और कोचिंग के अलावा, नकवी पाकिस्तान क्रिकेट की ब्रॉडर ग्रोथ को लेकर भी चिंतित बताए जा रहे हैं. उम्मीद है कि PCB अपने मौजूदा प्रशासनिक ढांचे की जांच करेगा, जिसमें सिलेक्शन प्रोसेस में कई जिम्मेदारियां संभालने वाले अधिकारी भी शामिल हैं. चर्चाओं में इंटरनेशनल क्रिकेट के डायरेक्टर की नियुक्ति भी शामिल हो सकती है, और वीकेंड की मीटिंग पाकिस्तान के सबसे लंबे फॉर्मेट में भविष्य की योजनाओं को आकार देने में अहम रोल अदा कर सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ