India vs South Africa, 3rd T20I Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज समाप्त हो गई है। दूसरे मुकाबले में मिली शिकस्त के बाद भारतीय टीम आखिरी मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीरीज को 1-1 के साथी बराबरी पर खत्म करने में कामयाब रही। सीरीज के दौरान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। मुकाबले के दौरान यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी बल्लेबाजी के साथ-साथ उम्दा फील्डिंग करने में भी कामयाब रहे।
वर्ल्ड कप के दौरान शुरू हुई फील्डिंग मेडल की प्रकिया सीरीज समाप्ति के बाद भी दिखी। इस बार रेस में कुल तीन खिलाड़ी शामिल थे, लेकिन बेस्ट फील्डिंग का अवॉर्ड मोहम्मद सिराज अपने नाम करने में कामयाब रहे। सिराज के अलावा रेस में यशस्वी और रिंकू सिंह का भी नाम शामिल था।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: जगह हो गई तय, इस शहर में होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला!
आखिरी मुकाबले के बाद भारतीय फील्डिंग कोच ने सभी खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में एकत्रित किया। इस दौरान सिराज की सराहना करते हुए उन्हें मेडल पहनाया।
इस खूबसूरत पल की एक तस्वीर बीसीसीआई ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया है। साझा किए गए तस्वीर में सिराज और टी दिलीप एक साथ नजर आ रहे हैं।
सीरीज में सिराज का प्रदर्शन:
अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन उनके छवि के मुताबिक कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने दूसरे टी20 मुकाबले में 27 रन खर्च करते हुए महज एक सफलता प्राप्त की, जबकि तीसरे मुकाबले में उन्होंने 13 रन खर्च किए, लेकिन उन्हें एक भी विकेट प्राप्त नहीं हुआ। बल्लेबाजी के दौरान वह आखिरी मुकाबले में नाबाद दो रन बनाने में कामयाब रहे।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
20 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines