Mohammed Siraj to Captain Hyderabad: दलीप ट्रॉफी 2026 के समापन के बाद अब घरेलू क्रिकेटर्स की नजर रणजी ट्रॉफी के अगले सीजन पर है. इस बड़े टूर्नामेंट के लिए स्टेट टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. मोहम्मद सिराज भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं और उन्हें काफी अनुभव है. अब वह घरेलू क्रिकेट में अपने राज्य के लिए बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे. हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन ने अगले रणजी सीजन के लिए उन्हें अपनी टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है.
मोहम्मद सिराज बने कप्तान
मोहम्मद सिराज रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन की सीनियर चयन समिति ने शुक्रवार को यह फैसला लिया. सिराज आने वाले रेड बॉल सीजन में टीम की कमान संभालेंगे, वहीं लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज चमा मिलिंद को उपकप्तान नियुक्त किया गया है. सिराज पर एक बार फिर HCA ने भरोसा जताया है.
हैदराबाद टीम एलीट ग्रुप B का हिस्सा है और उनका पहला मैच त्रिपुरा के खिलाफ होगा. यह टूर्नामेंट 11 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. यह मोहम्मद सिराज का कप्तान के रूप में पहला फुल सीजन होगा. इसके पहले उन्हें नॉकआउट्स में जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन वह उतना प्रभावित नहीं कर पाए थे.
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: T20I सीरीज से पहले ईशान किशन की चोट पर सस्पेंस खत्म, नवदीप सैनी ने दिया बड़ा अपडेट
कैसा है मोहम्मद सिराज का कप्तानी रिकॉर्ड?
मोहम्मद सिराज ने हैदराबाद के लिए रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में दो मैचों में कप्तानी की थी. टूर्नामेंट के आखिरी दो मैचों में उन्हें HCA ने कप्तान बनाया था. उन्होंने राहुल सिंह की जगह ली थी. सिराज की कप्तानी में मुंबई के खिलाफ हैदराबाद को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, वहीं छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच ड्रॉ रहा था. अभी तक सिराज की कप्तानी में हैदराबाद को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जीत नहीं मिली है.
मोहम्मद सिराज के पास अपनी छाप छोड़ने का मौका
मोहम्मद सिराज के पास काफी अनुभव है और टेस्ट क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड अच्छा है. हालांकि, सिराज ने खुद को एक लीडर के रूप में अब तक साबित नहीं किया है. पिछले सीजन भी उन्हें सिर्फ दो मैच मिले थे. हालांकि, अब वह लगभग पूरे सीजन हैदराबाद की कप्तानी करेंगे. ऐसे में सिराज के पास अपनी लीडरशिप स्किल दिखाने और हैदराबाद को आगे ले जाने का मौका है. बता दें कि सिराज ने हैदराबाद के लिए 21 फर्स्ट क्लास मैचों में हिस्सा लिया है और कुल 83 विकेट झटके हैं. साफ तौर पर गेंदबाज के रूप में उनका रिकॉर्ड अच्छा है और अब उन्हें कप्तानी से भी अपनी छाप छोड़नी होगी.
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: अभ्यास सत्र के दौरान ईशान किशन को लगी चोट, क्या खेलेंगे पहला टी-20 मुकाबला?
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
5 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
6 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
6 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका, रोहित शर्मा भी लौटे पवेलियन
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines