Mohammed Siraj: भारत और इंग्लैंड के बीच अभी पांचवां टेस्ट मैच चल रहा है। इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज गेंदबाजी अटैक की कमान संभाल रहे हैं। ओवल टेस्ट की पहली पारी में सिराज ने 4 विकेट अपने नाम किए। बुमराह के बिना सिराज और भी ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। आंकड़े यह चीज साबित करते हैं और फैंस को इस विषय में जरूर हैरानी होगी।
बुमराह के बिना DSP साहब हो जाते हैं खतरनाक
जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के दो सबसे अहम गेंदबाज हैं। वो हमेशा ही अपनी गेंदबाजी के दम पर विरोधियों को पवेलियन भेजने और टीम को बढ़त दिलाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, बुमराह जब खेलते हैं, तो सिराज का प्रदर्शन वैसा नहीं रहता, जैसा सभी उम्मीद करते हैं। मोहम्मद सिराज जब जसप्रीत के साथ टेस्ट खेलते हैं, तो गेंदबाजी में उनका औसत 35.00 का है। जब बुमराह मुकाबले का हिस्सा नहीं होते हैं और सिराज खेलते हैं, तो उनका गेंदबाजी एवरेज 25.59 का हो जाता है। कहा जा सकता है कि बुमराह के बिना मियां भाई और घातक हो जाते हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में सिराज ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट
मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तारीफ के लायक रहा है। वो 5 मैचों की इस श्रृंखला में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। बता दें कि सिराज ने पूरे पांच मुकाबले खेले हैं और वो कुल 18 विकेट झटक चुके हैं। उन्होंने इसी बीच 155.2 ओवरों की गेंदबाजी की है और उनका औसत 35.67 का रहा है। अभी इंग्लैंड की दूसरी पारी बची हुई है। ऐसे में सिराज के खाते में कुछ और विकेट जुड़ सकते हैं।
मोहम्मद सिराज पर आखिरी पारी में होगी जिम्मेदारी
सिराज ने अभी तक जिस तरह का प्रदर्शन किया है, ओवल में इंग्लैंड की दूसरी पारी में गेंदबाजी का भार सिराज पर होगा। टीम इंडिया तीसरे दिन बढ़िया बल्लेबाजी करके बड़ा लक्ष्य खड़ा करना चाहेगी। इसके बाद मोहम्मद सिराज को गेंदबाजी द्वारा फिर कमाल करते हुए कुछ विकेट अपने खाते में दर्ज करने होंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: दिनेश कार्तिक ने आकाश दीप पर उठाए सवाल, पसंद नहीं आई गेंदबाज की ये हरकत
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines