हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: शमी से लेकर विराट-रोहित तक, भारत ने सेमी फाइनल में बनाए 10 बड़े रिकॉर्ड

ODI World Cup 2023. भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में बुधवार को भारतीय खिलाड़ियों ने 10 बड़े रिकॉर्ड बनाए, जो इस प्रकार है-

विज्ञापन
भारत ने सेमी फाइनल में बनाए 10 बड़े रिकॉर्ड

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमी फाइनल मुकाबला 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में उम्दा प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम 70 रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही। मैच के दौरान जहां विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने शतक लगाया। वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने कहर बरपाती गेंदबाजी करते हुए सात विकेट चटकाए। मैच के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड बने, जो इस प्रकार हैं-

1- नॉक आउट मुकाबले में कल दोनों टीमों ने मिलकर 724 रन बनाए, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले नॉक आउट मैच में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के नाम दर्ज था। दोनों टीमों ने साल 2015 वर्ल्ड कप में 643 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: विराट कोहली ने ODI में पूरा किया शतकों का पचासा, एक पारी में तोड़ दिए सचिन तेंदुलकर के 3 बड़े रिकॉर्ड

विज्ञापन

2- यही नहीं वर्ल्ड कप इतिहास का यह तीसरा सर्वाधिक योग है। इससे पहले जारी टूर्नामेंट में ही ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मुकाबले में 771 रन बने थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका मैच में 754 रन का कुल योग आया था।

3- टीम इंडिया की वर्ल्ड कप 2023 में यह लगातार 10वीं जीत है। इससे पहले ब्लू टीम को वर्ल्ड कप 2003 में लगातार नौ जीत मिले थे। भारत ने वर्ल्ड में लगातार जीत हासिल करने के मामले में अपने ही रिकॉर्ड में सुधार किया है।

विज्ञापन

4- रोहित शर्मा (28) वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह खास रिकॉर्ड वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज था। गेल ने वर्ल्ड कप 2015 में कुल 26 छक्के लगाए थे।

5- यही नहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाए गए चार छक्कों के बाद रोहित शर्मा वर्ल्ड कप के इतिहास में 50 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

विज्ञापन

6- विराट कोहली ने भी पिछले मुकाबले में कई उपलब्धियां अपने नाम की। किंग कोहली वनडे फॉर्मेट में 50 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा उन्होंने सचिन तेंदुलकर (49) को वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

7- वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली (711) टॉप पर पहुंच गए हैं। किंग कोहली ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (673) को पीछे छोड़ते हुए यह खास उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन

8- यही नहीं विराट कोहली वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सर्वाधिक बार 50 प्लस की पारी खेलने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 की आठवीं 50 प्लस की पारी खेली।

9- मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बीते कल सात विकेट चटकाए। नॉक आउट मुकाबले में वह सात विकेट प्राप्त करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। इसके अलावा उन्होंने बीते कल चौथी बार पांच विकेट हॉल लिया। इसके साथ ही वह वर्ल्ड में सर्वाधिक बार पांच विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह खास उपलब्धि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (तीन बार पांच विकेट हॉल) के नाम थी।

विज्ञापन

10- मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने महज 17 पारियों में इस खास आंकड़े को छुआ है। उनसे पहले यह खास उपलब्धि मिचेल स्टार्क के नाम दर्ज थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola