Mohammed Shami: दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में ईस्ट जोन ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल मुकाबले को अपने नाम करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया. ईस्ट जोन की ओर से शमी ने शानदार प्रदर्शन किया और पहली पारी में 2 अहम विकेट भी निकाले. शमी भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 में खेला था. इसके बाद वह भारतीय टीम से दूर हैं.
शमी ने क्या कहा?
मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी फाइनल के बाद टीम इंडिया में उनकी अनुपस्थिति को लेकर बात की. उन्होंने कहा “अगर आप कोशिश करें तो प्रेरित रहने के कई कारण हैं. इस स्तर पर, अगर आप खुद प्रेरित नहीं हैं, तो आपका नजरिया गलत है. आप चाहे जिस भी स्तर पर खेल रहे हों, आपकी नजर हमेशा अगले स्तर पर होनी चाहिए,”
शमी दलीप ट्रॉफी फाइनल में अपना 100वां फर्स्ट क्लास मैच खेल रहे थे. ऐसे में उन्होंने अपने मैच को यादगार बनाते हुए खिताब भी जीत लिया. उन्होंने कहा “हमें यहां तक पहुंचाने के लिए हर लड़के ने अपना दिलो-जान लगा दिया. इन परिस्थितियों में, इस भीषण गर्मी में यह उपलब्धि हासिल करना असाधारण है. जहां तक मेरी बात है, चाहे यह आपका पहला मैच हो या 100वां, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता – प्रयास और दृष्टिकोण बिल्कुल एक जैसे रहते हैं.”
उन्होंने आगे कहा “इतना प्यार और समर्थन पाकर बहुत अच्छा लग रहा है. इस पूरे सफर में मेरा साथ देने वाले हर व्यक्ति के प्रति मैं तहे दिल से आभारी हूं. मेरा काम बस कड़ी मेहनत करना है – बाकी सब सर्वशक्तिमान के हाथ में है,” शमी के बयान से साफ है कि टीम इंडिया में वापसी को लेकर उन्हें भगवान पर भरोसा है.
शमी का कैसा रहा प्रदर्शन?
दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में मोहम्मद शमी ने सेंट्रल जोन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए. इसके अलावा उन्होंने फाइनल में पहली पारी में 2 अहम बल्लेबाजों को आउट किया. वह लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.
शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट मैच में 229 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा उन्होंने 108 वनडे मैच में 206 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. वहीं, भारत के लिए 25 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 27 विकेट लिए हैं. टेस्ट और वनडे में शमी 6 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम कर चुके हैं. शमी ने भारत के लिए आखिरी वनडे चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल 2025 में खेला था.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
10 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
43 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines