Mohammed Shami Fifty: रणजी ट्रॉफी के रण में मोहम्मद शमी ने बल्ले से कोहराम मचा डाला है. आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे क्वालिफायर मुकाबले में शमी गेंद से तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके, लेकिन उन्होंने तूफानी बैटिंग से जमकर महफिल लूटी. शमी ने शानदार बैटिंग करते हुए महज 30 गेंदों में अर्धशतक जमाया. शमी के आगे विपक्षी टीम के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए और उन्होंने 160 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 7 चौके और 3 गगनचुंबी सिक्स जमाए.
शमी ने मचाया बल्ले से कोहराम
बंगाल की तरफ से आखिरी बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर उतरे मोहम्मद शमी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया. मुकेश कुमार के साथ मिलकर आखिरी विकेट के लिए शमी ने 55 रन जोड़े. शमी कमाल की लय में दिखाई दिए और वह चौके-छक्कों में ही डील करते नजर आए. 33 गेंदों की अपनी पारी में शमी ने 160 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 7 बार गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया, तो 3 सिक्स भी उनके बल्ले से निकले.
शमी ने 53 में से 46 रन तो सिर्फ चौके-छक्कों से बटोरे. शमी ने अपना अर्धशतक महज 30 गेंदों में पूरा किया और 53 रनों की दमदार पारी खेली. शमी की शानदार पारी के बूते बंगाल 600 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही. आंध्र प्रदेश द्वारा पहली पारी में बनाए गए 295 रनों के जवाब में बंगाल ने 629 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें: T20 WC 2026 के बीच KL Rahul ने मचाया बल्ले से गदर, इस टूर्नामेंट में ठोका दमदार शतक
ट्रिपल सेंचुरी से चूके सुदीप घरामी
बंगाल की ओर से सुदीप कुमार घरामी का बल्ला भी जमकर बोला. उन्होंने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 299 रनों की लाजवाब पारी खेली. हालांकि, सुदीप अपनी ट्रिपल सेंचुरी से महज एक रन दूर रह गए. अपनी इस पारी के दौरान सुदीप ने 31 चौके और 6 गगनचुंबी सिक्स जमाए. वहीं, शाकिर हबीब गांधी ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8 चौके और एक सिक्स की मदद से 95 रन जड़े.
संबंधित खबरें
प्लेइंग इलेवन में नहीं थे मैथ्यू फिशर, फिर भी की गेंदबाजी
16 mins agoहार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
43 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
1 hr agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
1 hr agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
1 hr agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines