ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में मोहम्मद शमी का जलवा बरकरार है। शुरुआती कुछ मुकाबलों में बेंच पर बैठने के बाद जब उन्हें मैदान में उतरने का मौका मिला तो उन्होंने अपनी कहर बरपाती गेंदबाजी से सबको हैरान कर दिया है। ‘लाला’ ने वर्ल्ड कप 2023 में अबतक कुल चार मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनको 16 सफलता हाथ लगी है। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले चौथे गेंदबाज हैं।
वर्ल्ड कप में उम्दा गेंदबाजी के बीच शमी की पत्नी हसीन जहां का भी रिएक्शन सामने आया है। उनका ‘लाला’ के करिश्माई परफॉर्मेंस पर कहना कि मैं क्रिकेट फैन नहीं हूं और ना क्रिकेट को देखना पसंद करती हूं। टूर्नामेंट में कौन कितना विकेट ले रहा है उसका मुझे थोड़ा भी अंदाजा नहीं है।’
यह भी पढ़ें- ‘वह काफी बिजी रहता…’ ना कहते हुए भी बहुत कुछ कह गए युवराज, कोहली से जुड़े सवाल पर दिल से आया जवाब
शमी के बारे में News Nation पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, ‘वह अच्छा परफॉर्म कर रहा है। वह विकेट प्राप्त कर रहा है। अच्छा खेलेंगे तो टीम में बने रहेंगे, अच्छा कमाएंगे और हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा।’ वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया की जीत के लिए उन्होंने शुभमकामनाएं दी हैं।
जहां ने शमी पर लगाया था मैच फिक्सिंग का आरोप:
मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां फिलहाल अलग-अलग रह रहे हैं। साल 2018 में दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। इस दौरान जहां ने शमी पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे। जिसमें घरेलू हिंसा, मैच फिक्सिंग जैसे कुछ प्रमुख आरोप शामिल थे।
वर्ल्ड कप में भारत की स्थिति:
वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम विजयरथ पर सवार है। ब्लू टीम ने टूर्नामेंट में अबतक कुल आठ मुकाबले खेले हैं। इस बीच टीम को अपने सभी मुकाबलों में जीत मिली है। रोहित एंड कंपनी 16 अंकों के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर काबिज है।
संबंधित खबरें
सूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
26 mins agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
50 mins agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
1 hr agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
2 hrs agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines