India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इन दिनों टी20 सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद दोनों टीमों के वनडे और टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद खास है। क्योंकि आज तक भारतीय टीम साउथ अफ्रीका की धरती पर एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है।
लेकिन अब टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। पहले दो टेस्ट मैचों से मोहम्मद शमी बाहर रह सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND Vs SA 3rd T20 Live Updates: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला
रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहम्मद शमी टखने की चोट से जूझ रहे हैं। जिसके चलते वो साउथ अफ्रीका के दौरे पर नहीं जा पाएंगे। टेस्ट सीरीज के लिए चुने गए खिलाड़ियों का आखिरी जत्था 15 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के लिए रवाना होगा। जिसमे मोहम्मद शमी शामिल नहीं होंगे।
शमी को लेकर बीसीसीआई पहले ही साफ कर चुकी है कि फिलहाल मोहम्मद शमी अपने टखने का इलाज करा रहे हैं। टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध होना मोहम्मद शमी की फिटनेस पर ही निर्भर करेगा। वनडे विश्व कप से पहले ही शमी टखने की चोट से जूझ रहे थे। इस दौरान भी उन्होंने चोट के चलते खुद को थोड़ा असहज महसूस किया था।
टेस्ट सीरीज में शमी का न खेलना बड़ा झटका
मोहम्मद शमी का मौजूदा फॉर्म काफी शानदार है। वनडे विश्व कप में शमी बल्लेबाजों के जमकर स्टंप उखाड़े थे। विश्व कप में शमी ने महज 7 मैच खेले थे, जिसमें उनके नाम 24 विकेट थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 3 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए। टेस्ट क्रिकेट का शमी को अच्छा अनुभव भी है और साउथ अफ्रीका की पिचों पर भी शमी ने काफी क्रिकेट खेला है।
ऐसे में अगर शमी साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज को मिस कर देते है तो ये टीम इंडिया के लिए एक बहुत बड़ा झटका साबित हो सकता है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 26 दिसंबर से होगा। पहला मैच सेंचुरियन में खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 min agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
37 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
54 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines