अमर देव पासवान, कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रह रही हसीन जहां ने अपने पति भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ चल रही कानूनी लड़ाई को जीत लिया है। कोलकाता के अलीपुर अदालत ने हसीन जहां पक्ष में सुनवाई करते हुए मोहमद शमी को निर्देश जारी किया है।
कोर्ट ने भारतीय क्रिकेटर (Mohammed Shami) को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वे अपनी पत्नी और बच्ची के भरण पोषण के लिये एक लाख 30 हजार रुपए हर महीने देंगे। अदालत ने अपने फैसले में यह भी कहा है कि इस रकम में से 50 हजार उनकी पत्नी हसीन जहां को दी जाएगी और बाकि के 80 हजार रुपए उनकी बेटी को दी जायेगी।
और पढ़िए –राहुल-अथिया की शादी में ठुमके नहीं लगा पाएंगे रोहित-विराट, लेकिन ये क्रिकेटर मचाएंगे धमाल
2018 में दोनों को रिश्तों में आई थी खटास
हसीन और शमी के रिश्तों में साल 2018 में खटास आई थी, जिसके बाद दोनों अलग हो गए थे। हसीन कोलकाता में अपनी बेटी के साथ एक फ्लैट में रहने लगी। हसीन ने उस दौरान शमी के खिलाफ डोमेस्टिक वॉइलेंस का मुकदमा भी दायर कराया था। उन्होंने अपने गुजारा भत्ता के लिये अदालत में अर्जी भी लगाई थी और शमी से अपने गुजारा भत्ता के लिये 7 लाख रुपए की मांग भी की थी।
5 साल से चल रही थी कोर्ट में सुनवाई
हसीन जहां की इस अर्जी पर पिछले 5 वर्षों से सुनवाई चल रही थी। हसीन जहां की ओर से अदालत में लगाई गई अर्जी के बीच मोहम्मद शमी ने भी हसीन जहां के खिलाफ मुकदमा दायर कर अदालत को बताया था कि हसीन जहां एक मॉडल और वो एक्टिंग भी करती हैं जिससे उन्हें हर महीने 10 लाख रुपए की कमाई होती है। शमी ने अपने केस को मजबूत करने के लिये समाचार पत्रों की कॉपी अदालत को मुहैया कराई थी। लेकिन, वे हसीन जहां की आय से जुड़ा कोई वैध दस्तावेज कोर्ट में पेश नहीं कर पाए।
और पढ़िए –Rashid Khan ने रच दिया इतिहास, दिग्गजों को पछाड़कर ऐसा करने वाले बन गए पहले गेंदबाज, देखें वीडियो
सूत्रों की माने तो हसीन जहां अब शमी के खिलाफ कोलकाता के हाई कोर्ट जाने की तैयारी कर रही हैं, क्योंकि शमी हर साल करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं, ऐसे में उनकी और उनकी बेटी के गुजारा भत्ता के लिये मिलने वाला खर्च काफी कम है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
10 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines