Mohammed Shami: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को कोलकाता हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट के फैसले के अनुसार, शमी को अब हर महीने हसीन जहां को 4 लाख रुपये का गुजारा भत्ता देना होगा। 1.5 लाख रुपये शमी को हसीन जहां और 2.5 लाख रुपये अपनी बेटी के खर्च के लिए देने होंगे। इस फैसले के बाद भारतीय फास्ट बॉलर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बता दें कि शमी और हसीन जहां काफी समय से एक-दूसरे से अलग रहे हैं। शमी की बेटी की कस्टडी अभी उनकी वाइफ के पास ही है।
शमी को जोर का झटका
कोलकाता हाई कोर्ट ने मोहम्मद शमी को जोर का झटका दिया है। कोर्ट ने शमी को हर महीने हसीन जहां को 4 लाख रुपये का गुजारा भत्ता देने का आदेश सुनाया है। कोर्ट के फैसले के अनुसार, शमी को 1.5 लाख हसीन जहां के मेंटनेंस के लिए देने होंगे, जबकि 2.5 लाख रुपये उन्हें अपनी बेटी की देखभाल के लिए देने को कहा गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि शमी को पिछले सात साल का गुजारा भत्ता भी हसीन जहां को देना होगा, जो 3.36 करोड़ होगा।
हाई कोर्ट का यह फैसला एक तरफ हसीन जहां के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है, तो शमी के लिए यह आदेश किसी बड़े झटके से कम नहीं है। बता दें कि हसीन जहां ने हर महीने शमी से 7 लाख रुपये की मांग करते हुए याचिका दायक की थी। हालांकि, इस याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
हसीन की याचिका हुई थी खारिज
अलीपुर कोर्ट ने सबसे पहले शमी को अपनी वाइफ और बच्ची के लिए हर महीने 80 हजार रुपये देने का फरमान जारी किया था। हालांकि, इस फैसले को बदलते हुए जिला जज ने शमी को पत्नी को 50 हजार और बेटी के लिए 80 हजार रुपये देने का आदेश सुनाया था। हसीन जहां इस फैसले से संतुष्ट नहीं थीं और इसी वजह से उन्होंने कोलकाता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हसीन का कहना था कि भारतीय तेज गेंदबाज और उनके पति शमी की सालाना इनकम तकरीबन 7.5 करोड़ रुपये है। माना जा रहा है हाई कोर्ट ने शमी की इनकम को देखते हुए ही उन्हें हर महीने 4 लाख रुपये देने का आदेश सुनाया है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines