ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 में टीम इंडिया का विजय अभियान लगातार जारी है टूर्नामेंट में चीम इंडिया अभी तक लगातार 6 मैच जीत चुकी हैं। 29 अक्टूबर में भारत का मुकाबला इंग्लैंड के साथ हुआ इस मैच को भारत ने 100 रनों से अपने नाम कर लिया था। मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों का कहर देखने को मिला। खासकर मोहम्मद शमी इंग्लैंड टीम के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। इस मैच में शमी ने 7 ओवर गेंदबाजी की और महज 22 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।
शमी के सामने नहीं टिक पाए इंग्लिश बल्लेबाज
इंग्लैंड के खिलाफ मोहम्मद शमी ने लगातार डॉट बॉल डालकर इंग्लैंड के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। जब इंग्लैंड के बल्लेबाज दबाव में आने लगे तो शमी ने उनके विकेट उखाड़ दिए। अपने पहले और तीसरे ओवर के बीच में शमी ने इंग्लिश बल्लेबाजों को डॉट गेंद डालकर परेशान किया और 2 विकेट भी निकाले। शमी ने इस मैच में पहले बेन स्टोक्स के स्टंप उखाड़े और उसके बाद जॉनी बेयरस्टो के भी स्टंप उखाड़े। इस मैच में शमी ने 7 ओवर डाले और इस दौरान उन्होंने 33 गेंद डॉट डाली।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: विराट-सचिन से कम नहीं रोहित शर्मा, 9 बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब
2 ही मैचों में ले डाले 9 विकेट
विश्व कप 2023 के शुरुआती मैचों में मोहम्मद शमी को मौका नहीं मिला था। लगातार चार मैचों में शमी को प्लेइंग इलेवन सेबाहर बैठना पड़ा था। उसके बाद पांचवे मैच में उनको न्यूजीलैंड और छठे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ मौका मिला। इन दोनों मैचों में शमी की खतरनाक गेंदबाजी देखने को मिली। महज दो ही मैचों में शमी ने 9 विकेट अपने नाम कर लिए है और उन कई गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है जो टूर्नामेंट की शुरुआत से ही मैच खेल रहे हैं।
विश्व कप के सबसे बेस्ट गेंदबाज बने शमी
बता दें, मोहम्मद शमी का ये तीसरा विश्व कप हैं और इस दौरान उन्होंने अभी तक 13 मैच ही खेले हैं। इन 13 मैचों में शमी अब विश्व कप इतिहास के सबसे बेहतरीन गेंदबाज बन गए है। विश्व कप इतिहास में शमी का गेंदबाजी औसत काफी शानदार है। कम से कम 20 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शमी का गेंदबाजी औसत 14.07 का है जो विश्व कप में किसी भी गेंदबाज का सबसे शानदार औसत है।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
5 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
24 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
57 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines