ODI World Cup 2023. पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव का दौर जारी है। लगातार पीसीबी टीम के सुधार में नई नियुक्तियां कर रही है। इसी कड़ी में एक और बड़ा फैसला लिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ को अगले साल खेले जाने वाले एशिया कप और वर्ल्ड कप से पहले राष्ट्रीय अंडर-19 टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।
इससे पहले हाल ही में पीसीबी ने पूर्व तेज गेंदबाज वहाब रियाज को राष्ट्रीय चयन समिति के मुख्य चयनकर्ता के रूप में नियुक्त किया है। रियाज के अलावा पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज को पुरुष क्रिकेट टीम का निदेशक बनाया गया है। उम्मीद जताई रही है कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे के लिए वह ग्रीन टीम के कोच भी बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें- IND Vs AUS Final: Dream 11 में इन खिलाड़ियों पर लगा सकते हैं दांव, छप्पर फाड़ होगी कमाई
49 वर्षीय मोहम्मद यूसुफ के पास खिलाड़ियों को तरासने का एक लंबा अनुभव है। वह पाकिस्तान के लिए बतौर बल्लेबाजी कोच और लाहौर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अपनी सेवा दे चुके हैं।
यूसुफ ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान कई खास उपलब्धियां प्राप्त की थी। इनमें सबसे खास एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने यह विशेष उपलब्धि साल 2006 में हासिल की थी।
मोहम्मद यूसुफ का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
यूसुफ ने पाकिस्तान के लिए 1998 से 2010 के बीच करीब साल 12 साल तक शिरकत की। इस बीच 381 इंटरनेशनल मुकाबले खेलते हुए उनके बल्ले से 432 पारियों में 17300 रन निकले। इंटरनेशनल क्रिकेट में यूसुफ के नाम 39 शतक, चार दोहरा शतक और 97 अर्धशतक दर्ज है। गेंदबाजी के दौरान उन्हें वनडे फॉर्मेट में एक सफलता हाथ लगी है।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
24 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines