Mohammad Yousuf on Suryakumar: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के हाथों मिली हार से पूरा पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. जीत के बाद भारतीय प्लेयर्स ने पड़ोसी मुल्क के खिलाड़ियों संग हैंडशेक करने से भी इनकार कर दिया था. सूर्यकुमार एंड कंपनी का यह बर्ताव पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी पचा नहीं पा रहे हैं. शोएब अख्तर के बाद अब मोहम्मद युसूफ ने तो सारी हदें ही पार कर दी हैं. युसूफ ने लाइव टीवी पर टीम इंडिया के कप्तान को गाली दे डाली है. एंकर के समझाने के बावजूद भी पाकिस्तान का दिग्गज खिलाड़ी अपनी शर्मनाक हरकत से बाज नहीं आया. दुबई में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद डाला था. कुलदीप यादव और अक्षर पटेल कहर बनकर टूटे थे, जबकि बल्ले से अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने धमाल मचाया था.
युसूफ ने दी कप्तान सूर्या को गाली
पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद युसूफ नीचता पर उतारू हो गए हैं. दरअसल, युसूफ समा टीवी पर एक डिबेट शो में पहुंचे थे. शो में हैंडशेक विवाद को लेकर बातचीत चल रही थी और तभी युसूफ ने बात करते हुए सूर्या को लाइव शो के दौरान गाली दे डाली. शो के एंकर ने यूसुफ को ठीक करने का भी प्रयास किया, लेकिन वह फिर भी बाज नहीं आए.
ये भी पढ़ें:- खत्म हो गया है IND vs PAK मैच का क्रेज! पूर्व BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पाकिस्तान को दिखाया आईना
सोशल मीडिया पर युसूफ की ओछी हरकत का वीडियो आग की तरह फैल गया है. फैन्स को युसूफ को आड़े हाथों लिया है. बता दें कि इंडियन प्लेयर्स ने जीत के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों संग हैंडशेक नहीं किया था. इससे पाकिस्तान बुरी तरह से बौखलाया हुआ है और उसने पहले एशियन क्रिकेट काउंसिल और फिर आईसीसी से भी भारतीय टीम की शिकायत की है.
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चटाई थी धूल
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद डाला था. पहले बैटिंग करते हुए पड़ोसी मुल्क के बल्लेबाजों ने कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की घूमती गेंदों के आगे आसानी से घुटने टेक दिए थे. पाकिस्तान 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 127 रन ही लगा सकी थी. कुलदीप यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे, जबकि अक्षर की झोली में 2 विकेट आए थे.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: UAE के खिलाफ मैच पाकिस्तान के लिए बना करो या मरो की जंग, एशिया कप से बाहर होने का खतरा मंडराया
टीम इंडिया ने 128 रनों के टारगेट को सिर्फ 15.5 ओवर में हासिल कर लिया था. अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 13 गेंदों में 31 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी. वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में नाबाद 47 रनों की दमदार पारी खेली थी. पाकिस्तान अगर यूएई के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रहता है, तो सुपर 4 राउंड में एक बार फिर टीम इंडिया की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ हो सकती है.
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
38 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
56 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines