IND vs AUS: भारतीय गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम को 177 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इसकी शुरुआत टीम इंडिया के पेसर मोहम्मद सिराज ने की, सिराज ने उस्मान ख्वाजा को अपने पहले ही ओवर में पवेलियन भेजकर भारतीय टीम की शानदार शुरुआत की। लेकिन सिराज के विकेट की खुशी उनसे ज्यादा कप्तान रोहित शर्मा और स्टेडियम में बैठे कोच राहुल द्रविड़ को हुई।
राहुल-रोहित ने दिया शानदार रिएक्शन
मोहम्मद सिराज पारी का दूसरा और अपना पहला ओवर लेकर आए थे, सिराज ने पहली ही गेंद सटीक लेन और लाइंथ के साथ सीधे स्टंप पर डाली, जिस पर ख्वाजा कुछ नहीं समझ पाए। गेंद सीधे उनके पेड पर लगी, जिसके बाद सिराज के साथ पूरी टीम ने जोरदार अपील की और अंपायर ने उंगली उठा दी।
और पढ़िए –मोहम्मद शमी के फैन हुए मोदी के मंत्री, VIDEO शेयर करते हुए लिखा What a delivery
https://twitter.com/binu02476472/status/1623547959337164801?s=20&t=YCohbPwzkm7_keGSQVLeWQ
अंपायर के आउट देने के बाद उस्मान ख्वाजा ने रिव्यू लिया, लेकिन रिव्यू में गेंद सीधी स्टंप से टकराती नजर आ रही थी। ऐसे में थर्ड अंपायर ने भी फील्ड अंपायर का फैसला बरकरार रखा। जैसे ही ख्वाजा को आउट दिया गया तो कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ खुशी से उछल पड़े। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
और पढ़िए –IND vs AUS: ‘गेंद हो तो ऐसी’..Ashwin ने 11वें नंबर के बल्लेबाज को ऐसे मारा Clean Bowled
ऑस्ट्रेलिया 177 रनों पर ऑलआउट
नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारतीयों बॉलरों के आगे सरेंडर कर चुकी है। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग करते हुए कंगारूओं को 177 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए, जबकि आर अश्विन ने 3 विकेट लिए एक-एक विकेट मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को मिला।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
40 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines