Mohammad Siraj on Fans Trolling: मोहम्मद सिराज भारत के सबसे शानदार तेज गेंदबाजों में से एक हैं. पिछले कुछ सालों में वो कमाल कर रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सिराज ने जोरदार गेंदबाजी की थी और 23 विकेट झटके थे. उनकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हुई थी. हालांकि, हमेशा से ऐसा नहीं रहा है. मोहम्मद सिराज का अब दर्द छलका है और उन्होंने बताया कि फैंस तारीफ के साथ-साथ ट्रोल भी करते हैं. इस हरकत से वो पहले काफी परेशान भी रहते थे.
मोहम्मद सिराज का छलका दर्द
मोहम्मद सिराज ने एक इंटरव्यू के दौरान सोशल मीडिया फैंस के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि एक मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आप हीरो बन जाते हैं और अगला मैच खराब गया, तो फैंस ट्रोल करने लगते हैं. उन्होंने कहा, ‘जब आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो पूरी दुनिया आपके साथ होती है. फैंस कहते हैं कि दुनिया में सिराज जैसा कोई गेंदबाज नहीं है. अगर अगला ही मैच अच्छा नहीं जाता है, तो लोग कहते हैं, अरे ये कैसा बॉलर है, किधर से ले आए हैं, जाओ ऑटो चलाओ.’
ये भी पढ़ें:- भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद भी होते रहेंगे क्रिकेट मैच? BCCI ऑफिशियल ने दिया सटीक जवाब
सिराज ने आगे बताया कि अब उन्हें ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने कहा, मेरे कहने का मतलब है कि इसका कोई पॉइंट नहीं है. एक मैच में आप हीरो बन जाते हैं और अगले ही मैच में जीरो? लोग इतनी जल्दी कैसे बदल सकते हैं? मैंने ये महसूस किया कि मुझे बाहर मौजूद लोगों की राय नहीं चाहिए. मेरे लिए ये जरुरी है कि मेरा परिवार और टीममेट्स क्या सोचते हैं?’
मोहम्मद सिराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में किया कमाल
सिराज ने इंग्लैंड में किए अपने धमाकेदार प्रदर्शन को वेस्टइंडीज के खिलाफ भी जारी रखा. भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद में सीरीज का पहला टेस्ट मैच देखने को मिला. दोनों पारियों में मियां भाई ने गेंदबाजी से जादू बिखेरा. उन्होंने पहली पारी में वेस्टइंडीज के 4 विकेट झटके और दूसरी पारी में उन्होंने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. टेस्ट क्रिकेट में सिराज अपनी सबसे शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- गौतम पर लगे रोहित, विराट और अश्विन को रिटायर कराने के गंभीर आरोप, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने ठोका दावा
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
6 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
27 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
38 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
42 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines