IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने मंगलवार को क्लीव स्वीप किया। इंदौर में खेले गए तीसरे मैच में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 90 रनों से शिकस्त देकर वनडे की नंबर 1 टीम बनने का ताज पहना। इस सीरीज की बात करें तो भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने दो मैच खेले और जमकर कहर बरपाया। सिराज को इसी प्रदर्शन के लिए आईसीसी ने भी नवाजा है और वे वनडे में नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं।
मोहम्मद सिराज ने दिग्गजों को छोड़ा पीछे
दरअसल इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बुधवार को वनडे की रैंकिंग जारी की। इसमें भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने दो स्थानों की छलांग मारी और दुनिया के नंबर 1 वनडे गेंदबाज बन गए। सिराज के 729 अंक हो गए हैं और वे इसके साथ टॉप पर पहुंच गए हैं। सिराज ने न्यूजीलैंड के ट्रेंड बोल्ट को पीछे छोड़ दिया है जिनके मात्र 727 अंक है वहीं इस लिस्ट में मिचेल स्टार्क, राशिद खान औऱ जॉश हेजलवुड जैसे दिग्गज गेंदबाज भी है लेकिन वे भी सिराज के आगे फेल हैं।
https://twitter.com/ICC/status/1618157842082693121
सिराज का वनडे करियर
मोहम्मद सिराज ने भारत के लिए 21 वनडे मैच खेले हैं और खतरनाक प्रदर्शन करते हुए 38 विकेट ले लिए हैं। सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच में और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में लगातार चार-चार विकेट लिए थे और भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
ICC ODI Rankings: ये है मौजूद समय के टॉप 5 गेेंदबाज
- मोहम्मद सिराज – भारत
- जोश हेजलवुड- ऑस्ट्रेलिया
- ट्रेंट बोल्ट – न्यूजीलैंड
- मिचेल स्टार्क- ऑस्ट्रे्लिया
- राशिद खान- अफगानिस्तान
संबंधित खबरें
रोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
43 mins agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
1 hr agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
1 hr agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
2 hrs agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
2 hrs agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
5 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines