ICC Rankings: वनडे क्रिकेट के बादशाह बने Mohammed Siraj, इन दिग्गजों को पछाड़ बन गए नंबर 1 गेंदबाज
Edited By Siddharth Sharma

IND vs NZ Mohammad Siraj ICC Rankings
Edited By Siddharth Sharma

IND vs NZ Mohammad Siraj ICC Rankings
IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने मंगलवार को क्लीव स्वीप किया। इंदौर में खेले गए तीसरे मैच में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 90 रनों से शिकस्त देकर वनडे की नंबर 1 टीम बनने का ताज पहना। इस सीरीज की बात करें तो भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने दो मैच खेले और जमकर कहर बरपाया। सिराज को इसी प्रदर्शन के लिए आईसीसी ने भी नवाजा है और वे वनडे में नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं।
दरअसल इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बुधवार को वनडे की रैंकिंग जारी की। इसमें भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने दो स्थानों की छलांग मारी और दुनिया के नंबर 1 वनडे गेंदबाज बन गए। सिराज के 729 अंक हो गए हैं और वे इसके साथ टॉप पर पहुंच गए हैं। सिराज ने न्यूजीलैंड के ट्रेंड बोल्ट को पीछे छोड़ दिया है जिनके मात्र 727 अंक है वहीं इस लिस्ट में मिचेल स्टार्क, राशिद खान औऱ जॉश हेजलवुड जैसे दिग्गज गेंदबाज भी है लेकिन वे भी सिराज के आगे फेल हैं।
https://twitter.com/ICC/status/1618157842082693121
मोहम्मद सिराज ने भारत के लिए 21 वनडे मैच खेले हैं और खतरनाक प्रदर्शन करते हुए 38 विकेट ले लिए हैं। सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच में और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में लगातार चार-चार विकेट लिए थे और भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: