IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान के बीच जबरदस्त मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जबरदस्त शुरुआत की है। दो मुकाबले में फ्लॉप होने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भारत के खिलाफ पारी को काफी बेहतर तरीके से संभाला और टीम को पोजिशन पर पहुंचा दिया है। इस दौरान मोहम्मद सिराज ने बाबर के कप्तान को बोल्ड मार दिया है।
50 के स्कोर पर चलते बने कप्तान
बाबर आजम ने 58 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली है। वह भारत के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकते थे, लेकिन सिराज ने उन्हें चारों खाने चित कर दिया है। इस पारी में बाबर ने 7 चौके भी लगाए हैं। रोहित शर्मा ने 30वें ओवर में गेंदबाजी के लिए मोहम्मद सिराज को गेंद थमाई। सिराज ने ओवर की चौथी गेंद कमाल की डाली, जो बाबर को बिल्कुल समझ नहीं आई और विकेट दे बैठे।
सिराज ने तोड़ी बाबर-रिजवान की जोड़ी
यह सिराज को दूसरा विकेट है। पाकिस्तान को पहला झटका भी मोहम्मद सिराज ने ही दिया था। सिराज ने अब्दुल्ला शफीक को 20 रन के स्कोर पर आउट कर दिया था। इसके बाद सिराज ने दूसरा विकेट पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के रूप में झटक लिया है। यह काफी बड़ा विकेट है, फैंस को उम्मीद थी कि बाबर आजम भारत के खिलाफ जरूर रन बनाएंगे, बाबर ने फैंस की उम्मीद को बरकरार रखते हुए 50 रन बनाया, लेकिन इस स्कोर को लंबा नहीं कर सका और सिराज की गेंद बर विकेट गवा दिया। बाबर और रिजवान की जोड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे खतरनाक जोड़ी मानी जाती है। ऐसे में सिराज ने इस जोड़ी को तोड़ने का काम किया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: हार्दिक पांड्या का ‘काला जादू’! हाथ में गेंद लेकर मारी फूंक, अगली ही गेंद पर इमाम OUT
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
16 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
36 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
59 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines