Mohammad Shami on Former Cricketer: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप 2023 के दौरान शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने चार मैचों में ही 16 विकेट झटके और टीम इंडिया के टॉप विकेट टेकर बन गए हैं। उनके आने से टीम इंडिया का गेंदबाजी लाइनअप खासतौर से पेस बैट्री अलग ही फॉर्म में है। पहले न्यूजीलैंड, फिर इंग्लैंड, श्रीलंका और उसके बाद साउथ अफ्रीका को टीम इंडिया ने चारों खाने चित किया। इन सभी मैचों में शमी का अहम योगदान रहा। इसको शायद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हसन रजा हजम नहीं कर पाए थे। उन्होंने इसको लेकर चीटिंग वाला एक बयान दिया था।
क्या था हसन रजा का बयान?
एक पाकिस्तानी चैनल पर शो के दौरान हसन रजा ने कहा था कि, भारत की गेंदबाजी में गेंद बदल दी जाती है। इसी को लेकर अब भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी भड़क गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चीटिंग वाले इस बयान को शेयर किया और जमकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर को सुनाया। उन्होंने वसीम अकरम का नाम लिया और कहा कि, आपको (हसन रजा को) अपने वसीम अकरम की बात पर भी भरोसा नहीं है। आप सिर्फ अपनी तारीफ में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: एक टीम पर बड़ा खतरा, आखिरी लीग मैच खेले बिना हो जाएगी बाहर! पाकिस्तान को मिलेगा सीधा फायदा
मोहम्मद शमी ने सुनाई खरी-खोटी
भारतीय गेंदबाज शमी ने इस मुद्दे पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हसन रजा को मुंहतोड़ जवाब दिया। वह बोले कि,’शर्म करो यार, गेम पर फोकस करो ना कि फालतू बकवास पर। कभी तो दूसरे की सक्सेज को एनजॉय किया करो छी यार, आईसीसी वर्ल्ड कप है, आपके लोकल टूर्नामेंट नहीं। आप प्लेयर ही थे ना। वसीम भाई से समझाया फिर भी। आपको अपने प्लेयर और अपने वसीम अकरम पर भी यकीन नहीं है। अपनी तारीफ करने में लगे हैं जनाब आप तो।’
यह भी पढ़ें:- ICC Rankings में टीम इंडिया की बादशाहत, शुभमन गिल नंबर 1 बल्लेबाज तो ये गेंदबाज बना नंबर 1 बॉलर
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines