ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का आठवां मुकाबला 10 अक्टूबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हैदराबाद में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में ग्रीन टीम 10 गेंद शेष रहते छह विकेट से ऐतिहासिक जीत हासिल करने में कामयाब रही। मैच के हीरो विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान रहे। उन्होंने अपनी टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 131 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। रिजवान की इस उम्दा पारी के बदौलत पाकिस्तान ने असंभव लक्ष्य को संभव कर दिखाया। मैच के दौरान उन्हें मैदान में चोट से कराहते हुए भी देखा गया। जिसपर उन्होंने दिलचस्प बयान दिया है।
चोट की एक्टिंग कर रहे थे रिजवान:
पाकिस्तान को मैच जिताने के बाद मोहम्मद रिजवान काफी खुश नजर आए। इस बीच उनसे मैदान में लगी उनके चोट के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बेहद दिलचस्प जवाब दिया। पाक बल्लेबाज ने कहा, जी देखिए, जब मैं खेल रहा था तो कभी मुझे क्रैंप का एहसास हो रहा था और कभी मैं क्रैंप में होने की एक्टिंग कर रहा था.
यह भी पढ़ें- IND Vs AFG: भारत-अफगानिस्तान मैच में इन खिलाड़ियों के बीच होगी कांटे की टक्कर, कोहली-नवीन पर रहेगी निगाहें
शतक के करीब चोटिल हो गए थे रिजवान:
श्रीलंका के खिलाफ उम्दा बल्लेबाजी करते हुए शतक के करीब पहुंचकर मोहम्मद रिजवान चोटिल हो गए थे। उन्हें पीठ में खिंचाव की शिकायत थी। इस बीच उन्हें शॉट के बाद मैदान में लेटे हुए भी देखा गया। इस दौरान विपक्षीय टीम के खिलाड़ियों ने उनकी मदद की।
रिजवान के कमाल से पाकिस्तान को मिली जीत:
श्रीलंका द्वारा मिले लक्ष्य में पाकिस्तान की तरफ से दो बल्लेबाजों ने शतक लगाया। पहले पारी का आगाज करते हुए अब्दुल्ला शफीक ने 103 गेंद मे 113 रन की शतकीय पारी खेली। इसके बाद मध्यक्रम में कुछ तेजी से विकेट गिरने के बाद जीत दिलाने का बीड़ा रिजवान ने थामा। उन्होंने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 121 गेंदों का सामना किया। इस बीच 108.26 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 131 रन बनाने मे कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके एवं तीन बेहतरीन छक्के निकले। मैच के बाद उनके इस उम्दा योगदान के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
25 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
43 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines