Mohammad Rizwan: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. सीरीज को इंग्लैंड ने 3-0 से अपने नाम कर लिया. सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तान को 194 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद पीसीबी ने तीसरे मुकाबले से पहले बड़ा एक्शन लिया और अपने 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया, जिसमें मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक भी शामिल थे. मोहम्मद रिजवान की साइबर क्राइम एजेंसी जांच कर रही है. जिसके बाद उन्होंने चुप्पी तोड़ी है.
रिजवान ने तोड़ी चुप्पी
लॉर्ड्स टेस्ट के बाद रिजवान का फोन इंग्लैंड में ही जब्त कर लिया गया था. इमाम उल हक और रिजवान की फोन डेटा की जांच, एजेंसी कर रही है. रिजवान और इमाम इससे पहले लाहौर में एनसीसीआईए के सामने पेश हुए थे, जहां उनसे कथित ड्रेसिंग रूम लीक और इंग्लैंड दौरे से जुड़े मुद्दों के बारे में लगभग दो घंटे तक पूछताछ हुई थी.
रिजवान ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल समा टीवी को बताया कि “मैं जांच में पूरा सहयोग कर रहा हूं. मैं जांच पूरी होने का इंतजार कर रहा हूं.” इसके अलावा उन्होंने बताया कि वह जांच पूरी होने के बाद ही इस मसले पर खुलकर बात करेंगे.
इससे पहले पीसीबी ने इमाम उल हक और मोहम्मद रिजवान के चयन पर सवाल उठाए थे और पूछा था कि रिजवान और इमाम को वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड के दौरे के लिए पाकिस्तान की टेस्ट टीम में क्यों चुना गया था. पीसीबी ने सिलेक्शन कमेटी पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था.
रिजवान ने वेस्टइंडीज दौरे पर खेले गए 2 टेस्ट मैच में 41 रन बनाए थे. इसके अलावा इंग्लैंड दौरे पर भी इस खिलाड़ी ने खासा निराश किया. ऐसे में पीसीबी ने 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया, साथ ही इंग्लैंड दौरे पर हेड कोच की भूमिका निभा रहे सरफराज अहमद और फास्ट बॉलिंग कोच उमर गुल की भी टीम से छुट्टी कर दी गई थी.
तीनों मैच में मिली करारी हार
पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड ने एक पारी और 103 रनों से मुकाबला जीता था. इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 194 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा, जबकि तीसरे मुकाबले में पाकिस्कान को 8 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा. इस सीरीज में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कई पूर्व दिग्गज भी पाकिस्तान टीम की आलोचना कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
20 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
54 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines