Mohammad Rizwan: पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. इंग्लैंड दौरे पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने गए मोहम्मद रिजवान को दूसरे मैच के बाद पाकिस्तान टीम से ही बाहर कर दिया गया था. इसके बाद रिजवान के खिलाफ अवैध सट्टेबाजी और गैंबलिंग वेबसाइट में शामिल होने को लेकर नेशनल साइबर क्राइम एजेंसी जांच भी कर रही है. अब रिजवान ने आईसीसी से मदद मांगी है. रिजवान अब बुरी तरह फंसते हुए नजर आ रहे हैं.
मोहम्मद रिजवान ने मांगी मदद
मोहम्मद रिजवान ने लाहौर हाई कोर्ट में 18 सितंबर को याचिका दायर की थी. उन्होंने हाई कोर्ट में NCCIA की नोटिस को चुनौती दी थी लेकिन अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी. अब रिजवान ने ICC की एंटी करप्शन यूनिट (ACU) से संपर्क किया है. उन्होंने ये जानने की कोशिश की है कि अगर किसी खिलाड़ी पर करप्शन में शामिल होने का शक हो, तो क्या प्रकिया अपनाई जाती है?
आईसीसी के नियम के मुताबिक अगर कोई खिलाड़ी भ्रष्टाचार में शामिल पाया जाता है तो या किसी खिलाड़ी पर शक होता है तो ऐसे में मामले की जांच ICC की एंटी करप्शन यूनिट करती है. इस दौरान संबंधित क्रिकेट बोर्ड को भी जांच में शामिल किया जाना जरूरी होता है. हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब तक ये साफ नहीं किया है कि उसे रिजवान पर किसी अवैध गतिविधि में शामिल होने का शक है या नहीं. इसके अलावा पीसीबी ने इस मामले की जानकारी आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट को नहीं दी है.
बीच सीरीज से निकाले गए थे रिजवान
इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 0-3 से सीरीज गंवानी पड़ी. पहले मैच में पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 194 रनों से हार मिली थी. इसके बाद पीसीबी ने बड़ा एक्शन लिया और अपने 7 खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने का फैसला किया, जिसमें मोहम्मद रिजवान के अलावा, इमाम उल हक और सलमान अली आगा जैसे सीनियर खिलाड़ी थे. दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला गया था इस मैच के बाद मोहम्मद रिजवान का फोन होटल में जब्त कर लिया गया था. वह पाकिस्तान के घरेलू टूर्नामेंट में भी भाग लेने वाले थे. लेकिन बाद में उन्हें यहां से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, क्योंकि पीसीबी उनकी जांच कर रही है.
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
28 mins agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
50 mins agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 hr agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
2 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
2 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
5 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines