Australia vs Pakistan, 2nd Test Match: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान के विकेटकीपर खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान ने अपनी उम्दा विकेटकीपिंग से हर किसी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस वीडियो को काफी तेजी से साझा कर रहे हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के लिए पारी का 83वां ओवर तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी डाल रहे हैं। अफरीदी के इस ओवर की दूसरी गेंद को एलेक्स कैरी ने कवर में खेलने की कोशिश की, लेकिन वह नाकामयाब रहे।
यह भी पढ़ें- Shubman Gill: टेस्ट क्रिकेट में खराब परफार्मेंस बनी मुसीबत, ‘असली परीक्षा’ में बल्ला फेल
नतीजा यह रहा कि गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए विकेट के पीछे चली गई। यहां मुस्तैदी के साथ तैनात मोहम्मद रिजवान ने लेफ्ट साइड में छलांग लगाते हुए हर किसी को हैरान कर दिया। नतीजा यह रहा कि कैरी को महज चार रन के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा।
सोशल मीडिया पर लोग रिजवान के इस अविश्वसनीय कैच की जमकर सराहना कर रहे हैं। बता दें दूसरे टेस्ट मुकाबले के लिए रिजवान को सरफराज अहमद की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। पहले टेस्ट मुकाबले में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे।
मेलबर्न में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 318 रन बनाने में कामयाब हुई है। टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए मार्नस लाबुशेन सर्वाधिक 63 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके निकले।
खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान की टीम ने अपनी पहली पारी में ड्रिंक्स तक तीन विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए हैं। क्रीज पर फिलहाल शान मसूद 67 गेंद में 53 और सऊद शकील 10 गेंद में दो रन बनाकर जमे हुए हैं। ग्रीन टीम अब भी पहली पारी के आधार पर 177 रन पीछे हैं।
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
29 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines