Mohammad Kaif On Rishabh Pant: मोहम्मद कैफ ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ ऋषभ पंत की मुश्किलों पर करते हुए करते हुए जरा भी झिझक महसस नहीं की. उन्होंने कहा, “ऋषभ पंत अपनी 10 रनों की पारी से खुश नहीं होंगे. पिछले मैच में SRH के खिलाफ उन्होंने मैच जिताने वाली पारी खेली थी, जिससे LSG को जीत मिली थी.
‘क्रीज पर टिकना चाहिए था’
स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कैफ ने कहा, ‘लेकिन KKR के खिलाफ, टीम को जरूरत थी कि वह आखिर तक क्रीज पर टिके रहें. वो एक अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो 2016 से IPL में खेल रहे हैं. जब वो बल्लेबाजी करने आए, तब हालात बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं थे. LSG ने पहले 5 ओवरों में ही 41 रन बना लिए थे. किसी एक बल्लेबाज को जिम्मेदारी लेनी थी और लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिर तक बल्लेबाजी करनी थी. ये भूमिका पंत के लिए ही थी.’
पंत के लिए जिम्मेदारी जरूरी
भारतीय दिग्गज मोहम्मद कैफ ने ये भी कहा कि एक कप्तान के तौर पर, अगर कोई जिम्मेदारी नहीं लेता, तो अपनी टीम को मैच जिताना मुमकिन नहीं होगा. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करना ही सफलता की कुंजी है.
यह भी पढ़ें- क्या नेटफ्लिक्स के जरिए एक्टिंग में डेब्यू करेंगे रोहित शर्मा? वायरल पोस्ट से मची सनसनी
लगातर परफॉर्मेंस की मांग
कैफ बोले, ‘हां, उन्होंने SRH के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन उन्हें लगातार अच्छी परफॉर्मेंस देने की जरूरत है. एक अच्छी पारी खेलना और फिर अगले कुछ मैचों में नाकाम रहना काफी नहीं है. उन्हें मैच के हालात को बेहतर ढंग से समझना होगा और यह सीखना होगा कि कब अपनी गति बढ़ानी है. एक कप्तान का काम लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिर तक क्रीज पर टिके रहना होता है, और ये कुछ ऐसा है जिस पर पंत को काम करना चाहिए.’
स्ट्रगल करते दिखे
ऋषभ पंत ने SRH पर LSG की पिछली जीत में अपनी टीम को जीत दिलाई थी, इस बार कोई खास असर नहीं डाल पाए और क्रीज पर संघर्ष करते दिखे. एक छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए, पंत को लय पकड़ने में मुश्किल हुई और क्रीज पर अपने छोटे से समय के दौरान वो अपने बेस्ट फॉर्म में नहीं दिखे.
ये गलती पड़ी भारी
वो 9 गेंदों में सिर्फ 10 रन ही बना पाए. उनकी पारी तब खत्म हुई जब उन्होंने कैमरन ग्रीन की एक छोटी गेंद पर हुक शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद को सही समय पर नहीं मार पाए और गेंद सीधे शॉर्ट फाइन-लेग पर खड़े फील्डर के हाथों में चली गई.
संबंधित खबरें
बदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
28 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
1 hr agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
1 hr agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
3 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines