Mohammed Shami: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन हो गया है. टीम इंडिया वहां पर पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने वाली है. मोहम्मद शमी को एक बार फिर नज़रअंदाज किया गया है. इस वजह से वो काफी चर्चा में चल रहे हैं. उन्होंने घरेलू मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था. अभी भी रणजी में उनकी परफॉर्मेंस बेहतरीन रही है. कुछ पूर्व क्रिकेटर ने इस मुद्दे पर चयनकर्ताओं को घेरा है. मोहम्मद कैफ ने भी अब बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि शमी के साथ भेदभाव किया जा रहा है. कैफ ने चयनकर्ताओं पर खूब निशाना साधा. वर्कलोड के मामले में उन्होंने बुमराह का नाम भी लिया.
मोहम्मद कैफ ने क्या कहा?
क्रिकबज पर चर्चा के दौरान कैफ ने शमी के चयन ना किए जाने पर निराशा जाहिर की. उन्होंने कहा, “कभी भी कोई सवाल-जवाब नहीं होता कि क्यों नहीं चुने गए. सलेक्टर और BCCI कभी इसका कारण नहीं बताता है. 2023 वर्ल्ड कप में अगर शमी नहीं होते तो भारत फाइनल में नहीं पहुंच पाता. चयन में थोड़ी पारदर्शिता जरूर होनी चाहिए. सामने आकर किसी ना किसी को जवाब देना चाहिए कि शमी को क्यों नहीं चुना जा रहा है. वो सभी काम कर रहे हैं. वो हर जगह विकेट ले रहे हैं. ये भी सुनने में आया है कि शमी छोटे स्पेल डालते हैं और इस वजह से उन्हें नहीं चुना गया. टेस्ट में बुमराह भी छोटा स्पेल डालते हैं. उन्हें ब्रेक दिए जाते हैं. पिछले साल बुमराह इंग्लैंड गए थे तब कहा गया था कि वर्कलोड मैनेज करना है. कप्तान गिल ने बुमराह से कम ओवर कराए. बुमराह के साथ ऐसा हो रहा है तो शमी के साथ क्यों नहीं. कहीं ना कहीं पारदर्शिता की कमी है.”
ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज क्रिकेट में तंगी का असर, भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद कोच ने मांगी आर्थिक मदद
छोटे स्पेल को लेकर रिपोर्ट में आया था बड़ा अपडेट
इस बार मोहम्मद शमी को चुने जाने की पूरी उम्मीद थी. भुवनेश्वर कुमार को टी20 में चुना गया. इसके बाद लगा कि शमी की वापसी भी होगी. किसी भी फॉर्मेट में शमी को मौका नहीं दिया गया है. उन्हे लगातार इग्नोर किया जा रहा है. हाल ही में Indian Express ने अपनी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया. रिपोर्ट के अनुसार चयनकर्ताओं को लगता है कि शमी अब लंबे स्पेल नहीं कर सकते हैं. इस वजह से ही उनकी जगह यंग प्लेयर्स को मौका दिया जा रहा है. कैफ ने अपने बयान में इस पर अपनी बात रखी है. उन्होंने साफ कहा कि छोटे स्पेल से भी मैच में जीत हो सकती है.
ये भी पढ़ें: ‘हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट ढूंढना बंद करो…’ सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को दी बड़ी सलाह
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
3 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
3 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
4 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
4 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
6 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
6 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines