Mohammad Kaif: टी-20 क्रिकेट की इन दिनों दुनिया में धूम मची हुई है. दुनिया के कई स्टार खिलाड़ी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से चर्चा में आए हैं. आए दिन कई टी-20 रिकॉर्ड बन रहे हैं और ध्वस्त भी हो रहे हैं. भारतीय टी-20 टीम में कई ऐसे स्टार बल्लेबाज हैं, जो लगातार अपनी बैटिंग का जलवा पूरी दुनिया में दिखा रहे हैं. हालांकि अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने दुनिया के बेस्ट टी-20 बैटर के बारे में बताया है. उन्होंने 12 तूफानी बल्लेबाजों को साइडलाइन किया है.

मोहम्मद कैफ की नजर में कौन है दुनिया का बेस्ट टी-20 बैटर?

मोहम्मद कैफ ने दुनिया के बेस्ट टी-20 बैटर का नाम बताया है. हालांकि उन्होंने ये नाम दुनिया के 12 बल्लेबाजों को साइड करके बताया है. उन्होंने फिल साल्ट, डेवाल्ड ब्रेविस, जोस बटलर, ईशान किशन, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, टिम डेविड जैसे खिलाड़ियों को नजरअंदाज करते हुए अभिषेक शर्मा का नाम लिया है. कैफ की नजर में अभिषेक शर्मा दुनिया के बेस्ट टी-20 बैटर हैं.

---विज्ञापन---

हालांकि कैफ से जब पूछा गया कि वैभव और अभिषेक में बेस्ट कौन है, तो उन्होंने थोड़ा समय लिया और कहा कि मेरे लिए दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक को चुनना मुश्किल है. लेकिन इसके बाद उन्होंने अभिषेक को ही तरजीह दी.

ये भी पढ़ें: सट्टेबाजी मामले की जांच में चल रहे मोहम्मद रिजवान ने ICC से मांगी मदद, बड़ा अपडेट आया सामने

---विज्ञापन---

अभिषेक शर्मा का ऐतिहासिक शतक

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए आखिरी टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा ने टी-20आई का सबसे तेज शतक जमाया. उन्होंने 30 गेंदों में शतक पूरा किया और वह फुल मेंबर देशों में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए. अभिषेक लगातार भारत के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और टी-20आई में वह अब तक अपने नाम कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं. अभिषेक लगातार भारत के लिए बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं.

अभिषेक शर्मा के लाजवाब रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा टी-20आई में सबसे ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 194.55 के स्ट्राइक रेट के साथ अब तक बल्लेबाजी की है. इसके अलावा वह टी-20आई में सबसे तेज 1 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी हैं. उन्होंने 28 मैच में ऐसा कारनामा किया था. वहीं, अभिषेक टी-20आई में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले छठे खिलाड़ी हैं. उन्होंने अब तक 3 शतक अपने नाम कर लिए हैं. अब तक भारत के लिए वह 59 टी-20 मैच में 33.17 की औसत के साथ 1858 रन बना चुके हैं. उनके नाम 12 अर्धशतक भी दर्ज हैं. अपने लगभग 2 साल के इंटरनेशनल करियर में अभिषेक कई ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर चुके हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अजीत अगरकर की जगह कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सिलेक्टर?

---विज्ञापन---