Advice for Suryakumar Yadav: एशिया कप 2025 की शुरुआत आज से होने वाली है। टूर्नामेंट में टीम इंडिया का पहला मैच 10 सितंबर 2025 को अफगानिस्तान से देखने को मिलेगा। एशिया कप के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर सभी की नजर है। कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर के टीम सिलेक्शन पर चीजें निर्भर करेंगी। इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बताया कि प्लेइंग 11 बनाते हुए कौन सी गलती टीम इंडिया को भारी पड़ सकती है।
टीम इंडिया को नहीं करनी होगी ये गलती
दिग्गज भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए कप्तान SKY को लाख टके की सलाह दी। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को जब टी20 वर्ल्ड कप में जीत दिलाई थी, तो उनके पास तीन ऑलराउंडर थे। इससे टीम का संतुलन बेहतर हो रहा था। हालांकि, सूर्या के पास ऐसा नहीं है। उन्हें टीम कॉम्बिनेशन पर ध्यान देना होगा। कैफ ने कहा, ‘रोहित शर्मा की टीम ने तीन ऑलराउंडर्स (अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या) के साथ टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इसका अर्थ था कि उनके पास 6 गेंदबाजी विकल्प थे और 8 नंबर तक बल्लेबाजी थी। एशिया कप में सिर्फ दो ही ऑलराउंडर्स हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल हैं। भारत को नया विनिंग कॉम्बिनेशन ढूंढना होगा। वॉशिंगटन सुंदर को मिस किया जाएगा।’
एशिया कप के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल
लीग स्टेज में टीम इंडिया 3 मैच खेलने वाली है। अगर वो टॉप 2 में रहे, तो फिर सुपर फोर में उन्हें जगह मिलेगी। लीग स्टेज का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:
| तारीख | मैच | जगह |
| 10 सितंबर 2025 | भारत vs UAE | दुबई |
| 14 सितंबर 2025 | भारत vs पाकिस्तान | दुबई |
| 19 सितंबर 2025 | भारत vs ओमान | अबू धाबी |
एशिया कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह
ये भी पढ़ें:- एशिया कप के कमेंट्री पैनल में किस-किस पाकिस्तानी को मिली जगह? भारतीय दिग्गजों के साथ करते दिखेंगे क्रिकेट पर टिप्पणी
संबंधित खबरें
CSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
42 mins agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
8 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
9 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
10 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
10 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines