T10 League 2023: टी10 लीग 2023 का 23वां मुकाबला छह दिसंबर 2023 को चेन्नई ब्रेव्स और न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स के बीच अबू धाबी स्थित शेख जायद स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में स्ट्राइकर्स की टीम पांच विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही। मैच के हीरो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर रहे। उन्होंने अपने एक ही ओवर में विपक्षी टीम के चार बल्लेबाजों को पवेलिन की राह दिखाते हुए उनकी कमर तोड़ दी थी।
दरअसल, इस मुकाबले में न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर चेन्नई ब्रेव्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था। मिले आमंत्रण को स्वीकार करते हुए चेन्नई की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। स्ट्राइकर्स के लिए पहला ओवर वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील होसेन ने डाला। होसेन के इस ओवर में चेन्नई के बल्लेबाज महज छह रन ही बना सके।
पहले ओवर की समाप्ति के बाद स्ट्राइकर्स के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने पारी का दूसरा ओवर पाक पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर के हाथ में थमाया। इस ओवर में उन्होंने कहर बरपाती गेंदबाजी करते हुए कुल चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
आमिर ने ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर क्रमशः जॉर्ज मुंसे और कोबे हर्फ़्ट को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस दौरान आमिर ने जहां मुंसे को गुरबाज के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं हर्फ़्ट को रन आउट करते हुए पवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया।
आमिर की उम्दा गेंदबाजी यहीं नहीं रुकी। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर भानुका राजपक्षे, जबकि आखिरी गेंद पर कप्तान चरित असलंका को गुरबाज के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन की राह दिखाई।
बात करें इस मैच में उनके प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल दो ओवरों की गेंदबाजी की। इस बीच 3.50 की इकोनॉमी से सात रन खर्च करते हुए चार विकेट चटकाने में कामयाब रहे। आमिर के चौथे शिकार जेसन रॉय रहे।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
20 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
42 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines