नई दिल्ली: तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के आठवें सीजन के दौरान पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम से दुर्व्यवहार किया था। आमिर ने उनकी ओर एग्रेशन दिखाते हुए बॉल फेंक दी थी। इसके बाद आमिर के व्यवहार पर जमकर बवाल मचा था। तब अंतरिम चीफ सलेक्टर और पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा था कि उन्होंने आमिर को मैसेज भेजकर फटकार लगाई थी।
अफरीदी ने कहा था कि आमिर ने माफी मांगी
अफरीदी ने कहा था कि मैंने उसे कहा- अगर पाकिस्तान के लिए खेलना है तो बाबर के साथ ही खेलना होगा। क्या इस हरकत के बाद आप उसकी आंखों में देख पाएंगे? क्या आप उनकी कप्तानी में खेल सकते हैं? अपने प्रदर्शन पर ध्यान दें, अपनी आक्रामकता को नियंत्रण में रखें और शांति से घर वापस जाएं। अफरीदी ने यह भी खुलासा किया था कि आमिर ने उनकी आलोचना को समझा और अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी।
आमिर ने तोड़ी चुप्पी
हालांकि, चार महीने से ज्यादा समय के बाद आमिर ने आखिरकार इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अफरीदी के दावे का खंडन किया है। एक स्थानीय समाचार चैनल के साथ इंटरव्यू में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने खुलासा किया कि उन्हें अफरीदी से मैसेज मिला था, लेकिन इसमें ऐसा कुछ नहीं था। आमिर के मुताबिक, अफरीदी ने अपने मैसेज में उनकी गेंदबाजी की तारीफ की थी। साथ ही फिटनेस के बारे में पूछा।
वह थोड़ा जल्दी बोलते हैं
आमिर ने कहा- उन्होंने सिर्फ मेरी गेंदबाजी की तारीफ की और मेरी चोट के बारे में पूछा, लेकिन ‘आप बाबर का सामना कैसे करेंगे’… जैसी बातें इसमें नहीं थीं। आमिर ने आगे कहा- मैंने बाबर का क्या बिगाड़ा है? मुझे ये बहुत अजीब लगा। मुझे नहीं पता कि जब अफरीदी ने ऐसा कहा तो वह क्या सोच रहे थे। मुझे लगता है कि वह थोड़ा जल्दी बोलते हैं इसलिए उन्होंने गलती से ऐसा कह दिया होगा।
बाबर आजम के लिए सम्मान
आमिर ने कहा कि उनमें और बाबर के बीच आपसी समझ और एक-दूसरे के प्रति सम्मान है और उनके बीच कभी भी कोई दुर्भावना या दुश्मनी नहीं रही है। उन्होंने कभी भी मेरे बारे में बुरा नहीं कहा और मेरी तरफ से भी ऐसा ही हुआ, लेकिन जनता हमें दुश्मन समझती है। ऐसा कभी नहीं था।
(tjc.org)
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
5 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
5 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
6 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
6 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
7 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
8 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
8 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines