नई दिल्ली: कुछ समय पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने वहाब रियाज को मोहम्मद आमिर से बेहतर बताया था। आमिर यूं तो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वे पाकिस्तान क्रिकेट के गलियारों में चर्चा में बने रहते हैं। एक मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान बोलते हुए आमिर ने रऊफ के इस बयान का जवाब दिया।
हर किसी का अपना फेवरेट होता
आमिर ने रऊफ की राय का सम्मान कर इस बात पर जोर दिया कि हर किसी की अपनी चॉइस होती है। बाएं हाथ के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम की अपनी प्रशंसा के साथ तुलना करते हुए आमिर ने कहा कि व्यक्तिगत प्राथमिकताएं लोगों की राय को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
मेरे पसंदीदा गेंदबाज वसीम अकरम
आमिर ने कहा- “मैं इस बात को सकारात्मक रूप से लेता हूं क्योंकि हर किसी का अपना पर्सनल फेवरेट होता है, जैसे मेरे पसंदीदा गेंदबाज वसीम अकरम हैं। चाहे कितने भी महान बाएं हाथ के गेंदबाज आ जाएं, वसीम अकरम हमेशा मेरे पसंदीदा रहेंगे। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं दूसरे गेंदबाजों को नापसंद करता हूं। वहाब हारिस का पर्सनल फेवरेट हो सकता है और मुझे लगता है कि अगर उसकी राय मायने रखती है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।” इससे पहले एक स्थानीय टीवी टॉक शो के दौरान बोलते हुए रउफ से पूछा गया था कि वहाब रियाज या मोहम्मद आमिर में से कौन सा पाकिस्तानी तेज गेंदबाज बेहतर है। रऊफ ने जवाब दिया, “वहाब रियाज मोहम्मद आमिर से बेहतर हैं।”
संबंधित खबरें
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
48 mins agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
2 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
3 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
4 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines