मोहम्मद आमिर ने हारिस रऊफ के बयान पर दिया जवाब, वहाब रियाज को आमिर से बताया था बेहतर

Mohammad Amir

Mohammad Amir

नई दिल्ली: कुछ समय पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने वहाब रियाज को मोहम्मद आमिर से बेहतर बताया था। आमिर यूं तो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वे पाकिस्तान क्रिकेट के गलियारों में चर्चा में बने रहते हैं। एक मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान बोलते हुए आमिर ने रऊफ के इस बयान का जवाब दिया।

विज्ञापन

हर किसी का अपना फेवरेट होता 

आमिर ने रऊफ की राय का सम्मान कर इस बात पर जोर दिया कि हर किसी की अपनी चॉइस होती है। बाएं हाथ के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम की अपनी प्रशंसा के साथ तुलना करते हुए आमिर ने कहा कि व्यक्तिगत प्राथमिकताएं लोगों की राय को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

विज्ञापन

मेरे पसंदीदा गेंदबाज वसीम अकरम 

आमिर ने कहा- “मैं इस बात को सकारात्मक रूप से लेता हूं क्योंकि हर किसी का अपना पर्सनल फेवरेट होता है, जैसे मेरे पसंदीदा गेंदबाज वसीम अकरम हैं। चाहे कितने भी महान बाएं हाथ के गेंदबाज आ जाएं, वसीम अकरम हमेशा मेरे पसंदीदा रहेंगे। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं दूसरे गेंदबाजों को नापसंद करता हूं। वहाब हारिस का पर्सनल फेवरेट हो सकता है और मुझे लगता है कि अगर उसकी राय मायने रखती है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।” इससे पहले एक स्थानीय टीवी टॉक शो के दौरान बोलते हुए रउफ से पूछा गया था कि वहाब रियाज या मोहम्मद आमिर में से कौन सा पाकिस्तानी तेज गेंदबाज बेहतर है। रऊफ ने जवाब दिया, “वहाब रियाज मोहम्मद आमिर से बेहतर हैं।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ