हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मोहम्मद आमिर की पाकिस्तान टीम में हो सकती है वापसी, बड़ी वजह सामने आई

Mohammad Amir: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की नेशनल टीम में हो सकती है वापसी।

विज्ञापन
मोहम्मद आमिर की पाक टीम में हो सकती है वापसी Image Credit: Social Media

Mohammad Amir: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर पिछले कई सालों से नेशनल टीम के लिए कोई मैच नहीं खेले हैं। अब रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि जल्द मोहम्मद आमिर की पाकिस्तान क्रिकेट टीम में वापसी हो सकती है। मोहम्मद आमिर ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। इस बीच आमिर लगातार फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते रहे हैं। जिसमें आमिर द्वारा काफी खतरनाक गेंदबाजी देखने को मिली है। अब उनकी एक बार फिर से पाक टीम में वापसी की अटकले तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान टी20 टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी इसको लेकर मोहम्मद आमिर से बातचीत कर सकते हैं।

ILT20 में खेल रहे हैं आमिर

इन दिनों मोहम्मद आमिर ILT20 लीग में खेल रहे हैं। वहीं शाहीन शाह अफरीदी भी ILT20 लीग में खेल रहे हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी एक टीम में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ समय पहले शाहीन शाह अफरीदी से मोहम्मद आमिर की नेशनल टीम में वापसी को लेकर सवाल पूछा गया था। जिसपर शाहीन अफरीदी ने कहा था कि इस बारे में मोहम्मद आमिर से बातचीत करके ये जाने की कोशिश करेंगे क्या अब आमिर नेशनल टीम में वापसी करना चाहेंगे।

शाहीन अफरीदी ने कहा कि, मैनें लगभग 5 साल तक मोहम्मद आमिर के साथ गेंदबाजी की है। उनके साथ गेंदबाजी करने का काफी अच्छा अनुभव था। हमारी जोड़ी भी काफी शानदार थी। अगर वो अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम में वापसी करना चाहेंगे तो मैं जरुर उनसे बात करुंगा।

वापसी को लेकर बोल चुके हैं आमिर

इससे पहले कई बार मोहम्मद आमिर से पाकिस्तान क्रिकेट टीम में वापसी को लेकर सवाल पूछे जा चुके हैं। इस दौरान मोहम्मद आमिर ने कहा है कि वो अब आगे बढ़ चुके हैं। उनके जीवन में और कामों की भी प्राथमिकताएं है और उनका प्लान नहीं है पाकिस्तान क्रिकेट टीम में वापसी करने का। ऐसे में शाहीन अफरीदी के सामने आमिर को मनाना काफी बड़ी चुनौती होने वाली है। जिसके बाद लग रहा है कि मोहम्मद आमिर के पाक टीम में वापसी के चांस बेहद कम है।

मोहम्मद आमिर का इंटरनेशनल करियर

मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 50 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान टीम के लिए 119 विकेट, वनडे क्रिकेट में 81 और टी20 क्रिकेट में 59 विकेट हासिल किए हैं। मोहम्मद आमिर दुनिया के बेस्ट गेंदबाजों में शामिल थे। टेस्ट क्रिकेट में मोहम्मद आमिर का बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 64 रन देकर 7 विकेट लेना रहा था। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में 30 रन देकर 5 विकेट और टी20 क्रिकेट में 13 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है।

अपने बयानों से सुर्खियों में रहते हैं आमिर

मोहम्मद आमिर अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। कई बार आमिर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और टीम पर भी सवाल उठाए हैं। इसके अलावा कई बार आमिर को टीम इंडिया के खिलाड़ियों जैसे एमएस धोनी और विराट कोहली की तारीफ करते हुए देखा गया है।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: विराट कोहली की वापसी पर बड़ा अपडेट, राहुल द्रविड ने किया साफ

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह तीसरे टेस्ट मैच से हो सकते हैं बाहर, बड़ी वजह आई सामने

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें