हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मोहम्मद आमिर के बदले सुर, बाबर आजम की तारीफ में पढ़े कसीदे

विज्ञापन
Mohammad Amir Babar Azam

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने बाबर आजम को लेकर अपने पिछले बयान पर सफाई दी है। आमिर ने कहा है कि उन्होंने कभी भी पाकिस्तान के कप्तान को औसत खिलाड़ी या पुछल्ले बल्लेबाज नहीं कहा। आमिर ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए बाबर की तकनीक की तारीफ कर उन्हें पाकिस्तान का सबसे अच्छा बल्लेबाज बताया।

इस मामले को गलत तरीके से पेश किया गया 

उन्होंने कहा- सबसे पहले मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं जिन्होंने इस मामले को गलत तरीके से पेश किया। मुझे एक भी इंटरव्यू दिखाओ जिसमें मैंने कहा था कि बाबर एक औसत या पुछल्ले खिलाड़ी हैं। मैंने अपने सभी इंटरव्यू में उन्हें पाकिस्तान का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कहा है। मैं इसे अपने मुंह से कह रहा हूं और कई जगहों पर कहा है कि उनकी तकनीक के कारण वनडे और टेस्ट मैचों में उनके खिलाफ गेंदबाजी करना मुश्किल है। मैं इन लोगों को स्पष्ट कर दूं कि उसे टेलेंडर नहीं कह सकता।

मेरे लिए विकेट लेना अहम है

आमिर ने कहा कि एक गेंदबाज के रूप में उनका काम विकेट लेना है, भले ही बल्लेबाज कोई भी हो। उन्होंने कहा कि बाबर हो या पुछल्ले खिलाड़ी, हर विकेट उनके लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे टीम को फायदा होता है। मेरा कहना था कि बाबर आजम हों या 11वें नंबर का खिलाड़ी…मेरे लिए विकेट लेना अहम है क्योंकि इससे टीम को फायदा होता है। उदाहरण के लिए यदि अंतिम 2 ओवर में 12 रन चाहिए और 8 विकेट गिरे हैं, तो पुछल्ले खिलाड़ी खेल रहे हैं, है ना? इसलिए उन्हें आउट करना भी उतना ही जरूरी है। वह मेरी बात थी। मेरे लिए हर विकेट महत्वपूर्ण है चाहे वह बाबर का हो या पुछल्ले बल्लेबाज का।

विज्ञापन

पीएसएल के दौरान दिया था बयान 

दरअसल, हाल ही पीएसएल के आठवें संस्करण के दौरान आमिर ने कहा था कि बाबर या पुछल्ले गेंदबाज को गेंदबाजी करना उनके लिए समान था। उन्होंने कहा- “मेरा काम विकेट लेना और अपनी टीम के लिए मैच जीतना है, इसलिए मेरे लिए बाबर का सामना करना या 10वें नंबर पर पुछल्ले बल्लेबाज का सामना करना एक जैसा होगा।”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola