हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2027 में नहीं खेलेंगे पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज मोहम्मद आमिर, सोशल मीडिया के जरिए अफवाहों पर लगाया विराम

Mohammad Amir: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अब यूनाइटेड किंगडम के नागरिक बन चुके हैं. उन्होंने अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में यूके नागरिक के रूप में अपना नाम रजिस्टर किया. इसके बाद उनके IPL ऑक्शन में भी नाम रजिस्टर करने की अफवाहें सामने आ रही थी. अब आमिर ने इस पर चुप्पी तोड़ी.

विज्ञापन
मोहम्मद आमिर ने IPL 2027 में अपना नाम रजिस्टर करने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है (Image: ANI)

Mohammad Amir: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने हाल ही में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के ड्राफ्ट में अपना नाम दर्ज कराया है. खास बात यह है कि आमिर ने यूनाइटेड किंगडम के निवासी के रूप में APL के लिए रजिस्टर किया है. इसके बाद से रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं कि वह यूके के नागरिक के रूप में IPL 2027 के मिनी ऑक्शन में भी हिस्सा ले सकते हैं. अब 34 साल के मोहम्मद आमिर ने इन सभी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि वह IPL ऑक्शन में अपना नाम दर्ज नहीं कराएंगे.

मोहम्मद आमिर ने अफवाहों पर लगाया विराम

मोहम्मद आमिर को मई 2026 में यूके की नागरिकता मिल गई, जिसके बाद उन्होंने इंग्लैंड में लोकल खिलाड़ी के रूप में घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया. वह T20 ब्लास्ट और द हंड्रेड जैसे बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा बन चुके हैं. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने APL की शुरुआत करने का फैसला किया है, जिसमें कई विदेशी खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर किया है. रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं कि मोहम्मद आमिर IPL 2027 के मिनी ऑक्शन में भी अपना नाम दर्ज कराएंगे और वह अगले सीजन में खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए इन सभी अफवाहों को गलत बता दिया. उन्होंने साफ कर दिया कि IPL ऑक्शन में नाम दर्ज कराने से जुड़ी बातें सत्य नहीं हैं. उन्होंने X पर लिखा, ‘हेलो, मैं सभी को यह बताना चाहता हूं कि IPL को लेकर खबर सही नहीं है.’

विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए बेहद सफल रहे मोहम्मद आमिर

मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के लिए 61 वनडे मैचों में हिस्सा लिया और 81 विकेट झटके. इसके अलावा वह 62 T20I मुकाबलों में पाकिस्तान के लिए खेले और 71 विकेट अपने नाम किए. आमिर ने 36 टेस्ट मैचों में हिस्सा लेते हुए 119 विकेट झटके. 2020 में उन्होंने रिटायर लिया था, जिसके बाद उन्होंने पाकिस्तान टीम के लिए कमबैक किया और 2024 में अपने इंटरनेशनल करियर का अंत किया.

ये भी पढ़ें:- रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच, रणजी ट्रॉफी में कर रहे हैं कमाल

विज्ञापन

मोहम्मद आमिर ने की नई शुरुआत

मोहम्मद आमिर ने जून 2026 में नॉटिंघमशर के लिए T20 ब्लास्ट सीजन में घरेलू खिलाड़ी के रूप में हिस्सा लिया. इसके बाद वह ट्रेंट रॉकेट्स के लिए खेले. अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के लिए आमिर ने अपना नाम रजिस्टर किया. उन्होंने पाकिस्तानी नहीं, इंग्लिश खिलाड़ी के रूप में अपना नाम दिया. आमिर ने पहले ही साफ कर दिया है कि पाकिस्तान क्रिकेट से उनके रिश्ते खत्म हो गए हैं.

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को IPL खेलने की अनुमति नहीं है. हालांकि, मोहम्मद आमिर अब यूके के नागरिक बन गए हैं. इसी वजह से वह IPL खेल सकते हैं, लेकिन अगले सीजन के लिए उन्होंने रजिस्टर नहीं करने का फैसला किया है. बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के अजहर महमूद ने भी IPL 2012 और 2015 में यूके खिलाड़ी के रूप में हिस्सा लिया था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने किया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola