MLC 2023: राशिद खान क्रिकेट में बड़ा नाम हैं। अफगानिस्तान का ये स्टार खिलाड़ी दुनिया भर में टी20 लीग खेलता है। अपनी लेग स्पिन से दिग्गज बल्लेबाजों को झटके में फंसाने वाले राशिद इन दिनों अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट में कमाल कर रहे हैं। इस लीग के 15वें मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख फैंस कंन्फ्यूज हो जाएंगे।
मेजर लीग क्रिकेट में फैंस उस वक्त चौंक गए जब राशिद खान ने अपने डुप्लीकेट से मुलाकात की। मेजर लीग क्रिकेट की टीम सिएटल ओरकास ने राशिद खान और उनके डुप्लीकेट की फोटो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इस फोटो में सिएटल के स्टार बल्लेबाज नौमान अनवर और एमआई न्यूयॉर्क के लिए खेल रहे राशिद खान नजर आ रहे हैं। इस फोटो में असली राशिद खान को पहचानना मुश्किल है, क्योंकि दोनों की कद काठी और शक्ल काफी मिल रही है।
सिएटल ओरकास का हिस्सा हैं नौमाल अली
दरअसल, नौमान अली मेजर लीग क्रिकेट में सिएटल ओरकास का हिस्सा हैं। जबकि राशिद एमआई न्यू यॉर्क के लिए खेल रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों की टीम का मुकाबला 25 जुलाई को खेला गया, जिसमें नौमान की टीम ने 2 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में नौमान ने अपनी टीम के लिए कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी।
राशिद खान की टीम को 2 विकेट से मिली हार
राशिद खान की टीम को 2 विकेट से हार मिली। उन्होंने इस मुकाबले में सिएटल के खिलाफ दो विकेट झटके। दोनों टीमों के बीच यह मैच काफी रोमांचक रहा और इसका नतीजा आखिरी ओवर में निकल सका। इसी मुकाबले में हेनरिक क्लासेन ने 44 बॉल पर 110 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
49 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines