MLC 2023: क्रिकेट मैदान पर कुछ ऐसे नजारे दिखते हैं, जो सालों तक याद रहते हैं। कोई बल्ले से धमाल मचाता है तो गेंद से कहर बरपाता है। कई बार फील्डर भी कमाल दिखाते हैं। ताजा मामला अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट का है, जिसमें 39 साल के फाफ डु प्लेसिस ने ऐसा कैच लपका, जिसे देख दर्शकों ने तालियां पीट दीं। फाफ द्वारा पकड़े गए अद्भुत कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है।
अमेरिका में खेले जा रहे मेजर लीग क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस अपना जलवा बिखेर रहे हैं। वह इस लीग में टेक्सास सुपर किंग्स के कप्तान हैं। 17 जुलाई को उनकी टीम का मुकाबला एमआई न्यू यॉर्क के साथ हुआ, जिसमें फाफ की टीम ने 17 रनों से जीत दर्ज की। चलिए अब फाफ के कैच की बात करते हैं।
https://twitter.com/MLCricket/status/1681157211630841856?s=20
दरअसल, टेक्सास सुपर किंग्स ने पहले खेलते 20 ओवर में 154 रन बना दिए थे। इसके जवाब में मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज मोनक पटेल शून्य पर आउट हो गए। फिर शायन जहांगीर और स्टीवन टेलर ने कुछ देर तक संघर्ष किया, टेलर 15 रन बनाकर लौटे। फिर पूरन भी 19 रन बनाकर चलते बने। ऐसे में मुंबई इंडियंस संकट में थी। पूरी जिम्मा अब तूफानी बल्लेबाज टिम डेविड पर था।
फाफ ने फुर्ती दिखाकर लपका अद्भुत कैच
मुकाबले में टिम डेविड 119 गेंद पर 24 रन बनाकर खेल रहे थे। ऐसा लग रहा था कि फॉर्म में चल रहा ये बल्लेबाज टीम को मैच जिता देगा। लेकिन फाफ ने अद्भुत कैच पकड़कर टिम डेविड को वापस भेज दिया। टिम डेविड ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर ही डेनियल सैम्स की गेंद पर जोरदार शॉट लगाया, बॉल हवा में गई और 39 साल के फाफ ने फुर्ती दौड़ लगाई और अद्भुत कैच लपक लिया। टिम डेविड के आउट होते ही मुंबई ने यह मुकाबला 17 रनों से गंवा दिया।
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो लीग का सातवां मुकाबला टेक्सास सुपर किंग्स और एमआई न्यू यॉर्क के बीच हुआ, जिसमें टेक्सास सुपर किंग्स की टीम ने 17 रनों से जीत दर्ज की। जीते के हीरो डेवोन कॉन्वे रहे, जिन्होंने 74 रनों की पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करते हुए टेक्सास की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 154 रन बनाए थे, जबाव में एमआई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रनों पर ही सिमट गई।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
35 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines